Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

बोलीं- आदिवासी परंपरा और विरासत को सहेजना जरूरी

DA Arrear, फेडरेशन ने CM और वित्त मंत्री को लिखा पत्र

लव ट्रायंगल के शक में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला हत्या का राज…

NH 53 पर ट्रक में जा घुसी कार, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल, कार के उड़े परखच्चे…

25 अक्टूबर को शाम 7 बजे टीवी पर होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का महा-प्रीमियर"

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: तोमर बंधुओं की दबंगई पर पुलिस का शिकंजा, पत्नी भावना हिरासत में, जैगुआर कार बरामद, कर्ज चुकाने के बाद भी नहीं लौटाई थी गाड़ी

Jagbhan Yadav

Tue, Jul 15, 2025

रायपुर, 15 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ में चर्चित हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के खिलाफ रायपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज़ होती जा रही है। अब फरार रोहित तोमर की पत्नी भावना उर्फ रुचि तोमर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, भावना की भूमिका अपराध में संलिप्त पाए जाने के बाद पूछताछ शुरू कर दी गई है।

बता दें कि तोमर बंधु फरार होने के बावजूद लगातार अपने परिजनों के संपर्क में बने हुए थे। पुलिस को भावना के संपर्क और सहयोग के प्रमाण मिले हैं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इससे पहले, वीरेंद्र तोमर की पत्नी सुब्रा तोमर को पहले ही रायपुर केंद्रीय जेल भेजा जा चुका है।

तोमर बंधुओं की जैगुआर कार जब्त, असली मालिक का खुलासा

इस बीच रायपुर पुलिस ने तोमर बंधुओं के कब्जे से एक लग्जरी जैगुआर कार भी जब्त की है। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि कार भिलाई निवासी मनोज कुमार वर्मा की है। मनोज वर्मा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 5 साल पहले तोमर बंधुओं से ₹3 लाख का उधार लिया था और बदले में अपनी जैगुआर कार गिरवी रखी थी।

मनोज वर्मा के मुताबिक उन्होंने अब तक ₹8 लाख चुका दिए हैं, इसके बावजूद तोमर बंधु कार लौटाने को तैयार नहीं थे। पीड़ित का कहना है कि यह धोखाधड़ी और दबंगई का खुला उदाहरण है, जिसमें पैसे चुकाने के बावजूद उनकी संपत्ति जबरन कब्जे में रखी गई।

तोमर बंधुओं पर शिकंजा कसता जा रहा है

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार तोमर बंधुओं को पकड़ने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है और जो भी व्यक्ति उनके अपराध में सहयोगी या संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी। अब जब परिजन भी निशाने पर आ चुके हैं, यह संकेत है कि कानून के शिकंजे से कोई नहीं बचेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें