Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

बोलीं- आदिवासी परंपरा और विरासत को सहेजना जरूरी

DA Arrear, फेडरेशन ने CM और वित्त मंत्री को लिखा पत्र

लव ट्रायंगल के शक में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला हत्या का राज…

NH 53 पर ट्रक में जा घुसी कार, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल, कार के उड़े परखच्चे…

25 अक्टूबर को शाम 7 बजे टीवी पर होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का महा-प्रीमियर"

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: भिलाई में शादी का झांसा देकर यौन शोषण, आरोपी रेलकर्मी धरसींवा से गिरफ्तार

Jagbhan Yadav

Sat, Mar 9, 2024

Sexual Exploitation

Sexual Exploitation भिलाई तीन थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में रेलवे कर्मी को गिरफ्तार किया है.आरोपी पर शादी का वादा करके युवती का यौन शोषण करने का आरोप है.

भिलाई: भिलाई तीन थाना क्षेत्र में चरोदा निवासी रेलवे कर्मचारी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज हुई है.पीड़िता का आरोप है कि रेलवे कर्मचारी ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया है. पुलिस के मुताबिक युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी खरोरा निवासी है.जो चरोदा में रेलवे कर्मचारी है. जिससे उसकी मुलाकात सोशल मीडिया में हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ती गई. दोनों एक-दूसरे से मिलने भी लगे.इसी दौरान युवक ने उसे शादी का वादा किया.इसके बाद कई बार शारीरिक संबंध बनाएं. दोनों एक ही कास्ट के थे इसलिए युवती ने विरोध नहीं किया.लेकिन जब शादी की बात आई तो लड़का मुकर गया.

शादी का झांसा देकर यौन शोषण : पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक ने युवती को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने की बात की.इसके लिए 5 माह तक मिलना और बात करना बंद कर दिया.पांच माह बाद दोनों एक बार फिर मिले. इस बार युवती ने शादी की बात कही.लेकिन युवक आनाकानी करने लगा.युवती ने ये बात अपने परिजनों को बताई. परिजनों ने जब लड़के के परिवार से बात की तो दोनों परिवार के लोग रायपुर के होटल में मिले.

दूसरी जगह कर रहा था शादी : रायपुर में दोनों परिवारों ने मिलकर शादी की बात तय की. लेकिन पीड़िता को पता चला कि युवक धरसींवा में किसी और लड़की से शादी कर रहा है.पीड़िता ने भिलाई तीन थाना पुलिस से इसकी शिकायत की. जिसके बाद पुलिस ने धरसींवा में आरोपी की तलाश की, लेकिन आरोपी नहीं मिला. इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खरोरा वाले घर पर देर रात दबिश दी और गिरफ्तार कर लिया.

''रायपुर की रहने वाली पोस्ट ग्रेजुएट युवती ने भिलाई तीन थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. रेलवे कर्मी युवक पर शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण का आरोप है. शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी हुई है.'' अंबर सिंह भारद्वाज,भिलाई तीन थाना टीआई 

इस केस में पीड़िता ने भरोसा करके अपना सब कुछ अपने प्यार को दे दिया.लेकिन आरोपी ने प्यार के नाम पर युवती को धोखा दिया.फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. 

भिलाई में टेलीग्राम ग्रुप से सायबर ठगी, शेयर मार्केट से अमीर बनने का ख्वाब पड़ा महंगाभिलाई में बीएसपी कर्मी को दूसरे की जमीन बेचकर की ठगी, कांग्रेस पार्षद गिरफ्तारबिलासपुर में ठगी का इनामी आरोपी गिरफ्तार, सिम्स हॉस्पिटल में नौकरी का दिया था झांसा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें