Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

सावन का आखिरी प्रदोष व्रत आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

जानिए रहस्यमयी परीताल का राज

अपनी बिटिया के भविष्य के लिए कर रहीं बचत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: आरटीआई लगाकर प्राचार्य को ब्लैकमेलिंग करने वाला फरार आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

Jagbhan Yadav

Sat, Nov 25, 2023

प्रताडऩा से तंग आकर प्राचार्य ने कर लिया था जहर सेवन
कांकेर। कांकेर जिले के कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य को ब्लैकमेल करने वाले फरार आरटीआई एक्टिविस्ट शाहरुख खान को कांकेर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर प्राचार्य ने जहर सेवन कर जान देने की कोशिश की थी। मामला उजागर होने के बाद आरटीआई एक्टिविस्ट अंडरग्राउंड हो गया था। पुलिस पिछले 13 दिनों से लगातार उसकी तलाश कांकेर पुलिस कर रही थी। वहीं कांकेर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर कांकेर में कोर्ट में पेश किया।

इसकी जानकारी होते ही वह बेहोशी का नाटक करने लगा पुलिस आरोपी शाहरुख खान को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंची जहाँ डॉक्टर ने जांच में कोई भी बीमार होने से इंकार कर दिया, जिसके बाद आरोपी को तत्काल जेल भेजा गया।


ज्ञात हो कि प्राचार्य भारतेंदु समुंद के बेटे ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि सुभाष वार्ड निवासी शाहरुख खान सितंबर 2023 से उसके पिता को ब्लैकमेल कर 20 लाख की मांग कर रहा था। आरोपी शाहरुख खान फोन पर और कॉलेज पहुंचकर धमकाता भी था। प्रताडऩा के चलते 2 नवंबर को कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य चेंबर में उन्होंने जहर खा लिया था। उपचार के लिए प्राचार्य को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने जहर सेवन से पहले सुसाइड नोट भी लिखा था जिसमें शाहरुख खान की प्रताडऩा का जिक्र उल्लेख किया गया था। सुसाइड नोट के आधार पर 10 नवंबर को आरटीआई एक्टिविस्ट शाहरुख खान के खिलाफ कांकेर कोतवाली थाने में केस दर्ज किया गया था,

मामला उजागर होने के बाद आरोपी शाहरुख खान अपना मोबाइल बंद कर फरार हो गया था। कोतवाली टीआई शरद दुबे ने बताया कि जांच में आरोपी का लोकेशन दिल्ली में मिला, कांकेर कोतवाली थाना से आरोपी शाहरुख खान को गिरफ्तार करने के लिए स्पेशल टीम को दिल्ली भेजा गया था, स्पेशल टीम ने आरोपी शाहरुख खान को दिल्ली के एक होटल से गिरफ्तार किया गया, आरोपी शाहरुख खान के खिलाफ धारा 384, 506 के अलावा 3 (1) (द), 3 (2) (वी) क एससी/एसटी एक्ट के तहत भी अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी शाहरुख खान ने कांकेर कोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी जो खारिज हो गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें