Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश की संभावना, कई क्षेत्रों में अलर्ट जारी

CM साय हितग्राही महिलाओं के खातों में करेंगे राशि ट्रांसफर

कार्रवाई के बावजूद नहीं थम रहे सौदागर

गंज थाने में शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धारा में अपराध दर्ज

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

हत्या का फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में : हत्या का फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Jagbhan Yadav

Sun, Oct 26, 2025

ग्राम अरसनारा में मृतक आकाश निर्मलकर को पुरानी रंजिश के चलते पेट में चाकू से हमला कर हत्या कर दिया था

आपसी रंजिश बना हत्या का वजह

एसीसीयू एवं नंदिनी थाना की संयुक्त कार्यवाही

भिलाई। थाना नंदिनी नगर के ग्राम अरसनारा मे दिनांक 22.10.2025 को शाम को आरोपी लुकेश मैत्रे उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम अरसनारा जिला दुर्ग द्वारा गोवर्धन चौक के पास ग्राम अरसनारा में मृतक आकाश निर्मलकर को पुरानी रंजिश के चलते पेट में चाकू से हमला कर हत्या कर दिया थाहत्या के बाद से आरोपी मौके पर से फरार हो गया था । मृतक के पिता सुखदेव निर्मलकर उम्र 50 साल साकिन ग्राम अरसनारा, थाना नंदिनी नगर की रिपोर्ट पर थाना नंदिनी नगर में अपराध क्रमांक 270/2025 धारा 103 (1) बीएनएस पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान फरार आरोपी की पतासाजी हेतु अलग अलग टीम गठित कर आरोपी के छिपे होने की संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई । आरोपी की पतासाजी के दौरान मुखबिर की सूचना पर दुर्ग से हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल किया तथा पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने के फिराक में था जो मौका पाकर हत्या करना कबूल किया । आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू विधिवत जप्त किया गया।

आरोपी लुकेश मैत्रे को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
लुकेश मैत्रे 19 वर्ष
ग्राम अरसनारा नंदिनी नगर

Tags :

chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindi news india Raipur Today latest news Today news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें