Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

पशु सखी बन आत्मनिर्भर हुईं तैलासो राजवाड़े, हर माह 10 से 15 हजार रुपये की आय…

1076 से तीजन बाई को मिला नया राशन कार्ड

से हितग्राहियों को घर बैठेऑनलाइन प्राप्त हुए जाति प्रमाण-पत्र

अतिरिक्त डीएपी आवंटन से खरीफ सीजन के लिए खाद की उपलब्धता हुई सुनिश्चित

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: पति ने छीन कर अपने पास रखा मोबाइल, तो पत्नी ने लगा ली फांसी

Jagbhan Yadav

Sun, Feb 18, 2024

भिलाई। सुपेला थाना इलाके में एक महिला ने सिर्फ इसलिए फांसी लगा ली, क्योंकि उसके पति ने मोबाइल छीन कर रख लिया था। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिला के शव को फंदे से नीचे उतारा। बाद में पुलिस ने कमरे को सील कर शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा।

सुपेला पुलिस के मुताबिक उन्हें शुक्रवार शाम सूचना मिली थी कि पांच रास्ता सुपेला में किसी महिला ने घर पर फांसी लगा ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि वहां टाइल्स का काम करने वाले मिस्त्री भूपेंद्र साहू की पत्नी रचना साहू ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। Also Read – पटवारी ने सरकारी जमीन में किया खेला रचना के पति भूपेन्द्र साहू बताया कि उसकी शादी 6 साल पहले हुई थी। 5 साल की दोनों की एक बेटी भी है।

शुक्रवार दोपहर को उसने रचना का मोबाइल छीनकर अपने पास रख लिया और घर से बाहर चला गया था। घर में केवल मां, भाभी और उनके बच्चे थे। करीब 4 घंटे बाद शाम 7 बजे घर से फोन आया कि रचना ने फांसी लगा ली है। जब भूपेंद्र घर पहुंचा तो उसके सामने पत्नी रचना का शव पड़ा हुआ था। उसके गले में साड़ी का फंदा पड़ा हुआ था।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें