Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित

छत्तीसगढ़ में कई जगह भारी बारिश के आसार, 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम

प्रशिक्षकों और निर्णायकों को देंगे राज्य अलंकरण

40 डेटोनेटर सहित विस्फोटक सामग्री जब्त

दुर्ग-रायगढ़ के बीच 3 दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

14.60 लाख रुपए के लूट की रिपोर्ट निकला झूठी, घटना का प्रार्थी ही निकला : 14.60 लाख रुपए के लूट की रिपोर्ट निकला झूठी, घटना का प्रार्थी ही निकला आरोपी

Jagbhan Yadav

Sun, Dec 7, 2025

भिलाई। दिनांक 7.12.2025 को प्रार्थी आशीष राठौर निवासी चरोदा ने थाना कुम्हारी में आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वो हिताची कंपनी का ATM में कैश लोडिंग करने का फ्रेंचाईजी लिया है। दिनांक 06/12/2025 को ATM में कैश लोडिंग का तेन्दुआ से मुरमुंदा दादर कैश लोडिंग करने के लिये कैश 1460000/-रूपये बैग में रखकर अपने मोटर सायकल से जा रहा था।

कपसदा के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चाकू दिखाकर डरा धमकाकर उसके बैग में रखे 14,60,000/-रूपये को बैग सहित लूटकर भाग गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कुम्हारी में अपराध क्रमांक 239/25 धारा 309(4) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल निरीक्षण किया गया आसपास के लोगों से पूछताछ किया गया, घटना घटित होने के संबंध में ऐसा कोई भी साक्ष्य प्राप्त नहीं होने शंका होने पर प्रार्थी आशीष राठौर से बारीकी से पूछताछ किया गया।

आशीष राठौर ने बताया कि ये हिताची एटीएम का फेन्चाईजी लेकर एटीएम खोलना एवं कैश लोडिंग का काम करता है। पहले ये 4 फ्रेंचाइजी हिताची एटीएम का लिया था जो सेल्फ फंडिंग है उसके बाद इसने 8 और फ्रेंचाइजी लिया जो हिताची कंपनी फंड़िग है जिससे इसे 12 एटीएम में पैसा डालने के लिए कैश कम होने लगा था एटीएम खाली हो जाने से ट्रांजेक्शन कम हो जाने के कारण इसका कमीशन भी कम आने लगा था इसका घर, कार लोन पर होने से तथा एटीएम के किराया और रखरखाव में पैसा खर्च हो जाने से आमदनी कम हो गई थी।

जिससे ये परेशानी में आ गया था तब इसने पता किया कि कैश चोरी हो जाने की पुलिस रिपोर्ट होने से कंपनी को इंशोरेंस आसानी से मिल जाता है, कोई दिक्कत नहीं होता। दिनांक 06.12.25 को अपने साथ एटीएम में कैश डालने जाते समय कपसदा के गोल्डन ग्लोबल स्कुल के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चाकु दिखाकर 14,60000/- कैश से भरा बैग लुट लेने की झुठी दर्ज कराने की योजना बनाया और लुट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराया।

आरोपी द्वारा विभिन्न बैंक विभिन्न क्षेत्रों के एटीएम में रकम डालने के बाद अपने सेल्फ फंडिंग तीन एटीएम में 14,60,000/- रूपये ज्यादा डाला गया और उसी रकम की लुट हो जाने की झूठी दर्ज कराया। प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है विवेचना जारी है।

गिरफ्तार आरोपी: आशीष राठौर उम्र 34 वर्ष निवासी चरोदा पुरानी भिलाई

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें