Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

बोलीं- आदिवासी परंपरा और विरासत को सहेजना जरूरी

DA Arrear, फेडरेशन ने CM और वित्त मंत्री को लिखा पत्र

लव ट्रायंगल के शक में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला हत्या का राज…

NH 53 पर ट्रक में जा घुसी कार, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल, कार के उड़े परखच्चे…

25 अक्टूबर को शाम 7 बजे टीवी पर होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का महा-प्रीमियर"

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: चाकू की नोक पर ट्रक चालक से मोबाईल व नगदी लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Jagbhan Yadav

Mon, Apr 8, 2024

भिलाई। प्रार्थी विक्की देवीदास उईके निवासी नागपुर महाराष्ट्र ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 6-7/04/2024 की रात्रि करीबन 01ः30 बजे ट्रक लेकर बाम्बे जा रहा था, कोसानाला टोल प्लाजा सुपेला के पास दो व्यक्ति चाकू दिखाकर प्रार्थी से जेब में रखे 3000 नगदी एवं मोबाईल को लूट कर ले गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा संपत्ति संबंधी अपराध में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर भिलाई) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में सुपेला पुलिस द्वारा सूचना मिलते ही संदेहियों के पता तलाश में लग गई तथा आस पास में लगे सीसीटीव्ही फुटेज खंगाला गया।

मुखबीर सूचना के आधार पर संदेही कृष्णा राजभर एवं समीर खान को पुछताछ किया गया। जो पहले तो पुलिस को गुमराह करते हुए घटना कारित करने से नकारते रहे, किन्तु बारिकी से पुछताछ करने पर दोनो अपना जुर्म स्वीकारते हुए लूट की गई मोबाईल एवं नगदी रकम 1740 रूपये बरामद कराया।

आरोपीगणो को दिनांक 07.04.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। आरोपी कृष्णा राजभर आदतन अपराधी है एवं थाना छावनी का निगरानी बदमाश है।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि दिनेश सिंह, नीलकुसुम भदौरिया, प्र.आर. भरत यादव, आरक्षक सुरेन्द्र गिरी, सुरेन्द्र पटेल, सूर्य प्रताप सिंह, श्यामजी मिश्रा का विशेष योगदान रहा है।

अपराध क्रमांक:- 410/2024, धारा:- 394 भादवि
जप्ती:- मोबाईल व नगदी रकम कुल कीमती 6740 रूपये

गिरफ्तार आरोपी:- 01. कृष्णा राजभर पिता विनोद राजभर उम्र 20 साल निवासी शक्ति नगर सपना टाॅकिज के पीछे छावनी पावर हाउस।
02. समीर खान पिता अब्दुल रहीम उम्र 24 साल निवासी शक्ति नगर सपना टाॅकिज के पीछे छावनी पावर हाउस।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें