Bhilai : रथ यात्रा के दौरान एबीयूएस ने बांटा भोग, भक्तजनों की उमड़ी भीड़
Jagbhan Yadav
Fri, Jul 17, 2026
रथा यात्रा के दौरान एबीयूएस ने बांटा भोग, भक्तजनों की उमड़ी भीड़
भिलाई। अखिल भारतीय उड़िया समाज द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 जुलाई को रथ यात्रा के दौरान महाप्रसाद भोग वितरण प्रदेश अध्यक्ष जेएम तांडी के नेतृत्व में किया गया। महासचिव तरुण निहाल ने बताया कि प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से सदस्यण सिविक सेंटर चौक भिलाई पहुंचे थे। जहां रथ का स्वागत कर भोग वितरण किया गया। समाज ने बकायदा पंडाल लगाकर करीब 6-7 हजार भक्तजनों को भोग वितरण। इसके अलावा हर आने जाने वालों के लिए भी पेयजल की व्यवस्था रखी गई थी।

भोग का कार्यक्रम शाम 4 बजे से शुरु हुआ जो देर रात तक चला है, भक्तजनों की काफी भीड़ रही।एबीयूएस बीते कई सालों से भोग का वितरण करती आ रही है। आने वाले समय में इससे भी बेहतर व्यवस्था किया जाएगा। वितरण में कोषाध्यक्ष दीनबंधु तांडी, संरक्षक कृष्णा सोना, पुरन नायक, अजय कुमार लुहा, मोंटू हरपाल, विदुर तांडी, गोपाल सेठिया,अजय नायक, उमेश बाघ,सुमित सोना, ओम बाघ, प्रशांत सेठिया,राम भजन विभार,रीद्धि महानंद, सुभद्रा सेठिया, वर्षा चौहान, जगन्नाथ जाल, संगीता नायक, हस्तिनी महानंद,जयंती महानंद,मीना महानंद,हरिश नायक,शिव सागर,अनिल नायक,भुवनेश्वर महानंद,कैलाश बाग,अरुण साहू समेत आदि मौजूद थे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन