Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

बोलीं- आदिवासी परंपरा और विरासत को सहेजना जरूरी

DA Arrear, फेडरेशन ने CM और वित्त मंत्री को लिखा पत्र

लव ट्रायंगल के शक में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला हत्या का राज…

NH 53 पर ट्रक में जा घुसी कार, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल, कार के उड़े परखच्चे…

25 अक्टूबर को शाम 7 बजे टीवी पर होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का महा-प्रीमियर"

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

कुम्हारी दुर्ग : भाजपा ने आयुषी पांडेय को सौंपी कांकेर जिले की जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Jagbhan Yadav

Fri, Jul 17, 2026

भाजपा ने आयुषी पांडेय को सौंपी कांकेर जिले की जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह

कुम्हारी। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने दुर्ग जिले के कुम्हारी की बेटी आयुषी पांडेय को भाजपा युवा मोर्चा की ओर से कांकेर जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद भाजपा युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही क्षेत्र के लोगों ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

आयुषी पांडेय का प्रारंभिक रुझान शिक्षा के क्षेत्र में रहा। उन्होंने अध्ययन के साथ-साथ अध्यापन कार्य किया और एक कॉन्वेंट स्कूल की प्राचार्य के रूप में अपनी सेवाएं दीं। बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा।

राजनीतिक जीवन की शुरुआत उन्होंने भाजपा के टिकट पर पार्षद चुनाव लड़कर की। इसके बाद संगठन ने उन्हें भाजपा महिला मोर्चा में प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान उन्होंने विभिन्न चुनावों में पार्टी के निर्देश पर कई राज्यों का प्रवास कर संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके संगठनात्मक कार्यों और सक्रियता को देखते हुए भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश टीम में उन्हें स्थान दिया गया।

अब पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए कांकेर जिले का प्रभार सौंपा है। नियुक्ति के बाद आयुषी पांडेय ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं भाजपा युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी तथा संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी क्षमता से कार्य करेंगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें