Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

बोलीं- आदिवासी परंपरा और विरासत को सहेजना जरूरी

DA Arrear, फेडरेशन ने CM और वित्त मंत्री को लिखा पत्र

लव ट्रायंगल के शक में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला हत्या का राज…

NH 53 पर ट्रक में जा घुसी कार, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल, कार के उड़े परखच्चे…

25 अक्टूबर को शाम 7 बजे टीवी पर होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का महा-प्रीमियर"

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

'ज्वाइन BJYM' : अभियान और तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजयुमो चरोदा मंडल की बैठक संपन्न

Jagbhan Yadav

Thu, Aug 6, 2026

बूथ स्तर तक युवाओं को जोड़ने और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने पर हुआ मंथन

चरोदा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) चरोदा मंडल द्वारा 'ज्वाइन BJYM' अभियान एवं आगामी 'तिरंगा यात्रा' की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़ना तथा तिरंगा यात्रा को भव्य, अनुशासित और सफल बनाने की रणनीति तैयार करना रहा। बैठक में मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर (बड़े भैय्या), भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल, जिला महामंत्री अमित राजपूत, 'ज्वाइन BJYM' अभियान के जिला प्रभारी शुभम भैय्या, जिला उपाध्यक्ष हेमराज साहू, जिला सह-कोषाध्यक्ष अभय चौबे, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज चक्रधारी, मंडल महामंत्री होरीलाल वर्मा एवं आशीष बोरकर सहित मंडल एवं जिला स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि 'ज्वाइन BJYM' अभियान के तहत चरोदा मंडल के प्रत्येक बूथ स्तर तक पहुंचकर अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा। साथ ही आगामी तिरंगा यात्रा को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गईं। वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और युवाओं में देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने का अभियान है। बैठक में अभियान की रूपरेखा, संगठन विस्तार एवं बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ हुआ। बैठक में सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें