BREAKING: दुर्ग पुलिस में बड़ा फेरबदल, 7 निरीक्षकों का तबादला : BREAKING: दुर्ग पुलिस में बड़ा फेरबदल, 7 निरीक्षकों का तबादला
Jagbhan Yadav
Sat, Jul 11, 2026
छग Durg. दुर्ग। दुर्ग जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेश और पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के अनुसार दुर्ग जिले में पदस्थ कई निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के 7 निरीक्षकों को अस्थाई तौर पर अन्य जिलों में स्थानांतरित किया गया है। इसके साथ ही स्थानांतरित हुए थाना प्रभारियों की जगह उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षकों को संबंधित थानों का प्रभार सौंपा गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग से जारी आदेश के अनुसार, स्थानांतरित सभी निरीक्षकों को उनके नवीन पदस्थापना स्थल के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेश के पालन में की गई है।
दुर्ग जिले से 7 निरीक्षकों का तबादला आदेश के अनुसार दुर्ग जिले में पदस्थ निम्न निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी दी गई है: निरीक्षक अम्बर सिंह भारद्वाज, थाना सुपेला जिला दुर्ग से जिला कांकेर स्थानांतरित किए गए हैं। निरीक्षक रामेन्द्र कुमार सिंह, थाना जामुल जिला दुर्ग से जिला कोंडागांव भेजे गए हैं। निरीक्षक मनीष शर्मा, यातायात जिला दुर्ग से जिला दंतेवाड़ा स्थानांतरित किए गए हैं। निरीक्षक राजेश कुमार साहू, थाना उतई जिला दुर्ग से जिला सुकमा भेजे गए
निरीक्षक श्रद्धा पाठक, थाना अण्डा जिला दुर्ग से जिला कोंडागांव स्थानांतरित की गई हैं। निरीक्षक वंदिता पानिकर, थाना बोरी जिला दुर्ग से जिला कोंडागांव भेजी गई हैं। निरीक्षक आनंद शुक्ला, थाना खुर्सीपार जिला दुर्ग से जिला बीजापुर स्थानांतरित किए गए हैं। पुलिस विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि सभी अधिकारी आदेश दिनांक के अपरान्ह से अपने वर्तमान पदस्थापना स्थल से कार्यमुक्त होकर नवीन इकाई में कार्यभार ग्रहण करेंगे।
Tags :
Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today new
विज्ञापन
विज्ञापन