Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

गंज थाने में शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धारा में अपराध दर्ज

अभियान देशभर में 9 से 17 अगस्त तक चलाया जाएगा

सामरिक मिसाइल क्षमता को मिली नई मजबूती

इंडोनेशिया और ईरान के मंत्रियों से मुलाकात, शिक्षा सहयोग बढ़ाने पर जोर

किसी स्वार्थ या अपेक्षा के दूसरों का हित करते रहते हैं : पीएम मोदी

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG NEWS : कांग्रेसियों ने दर्ज कराई भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायत

Jagbhan Yadav

Thu, May 7, 2026

भिलाई। भिलाई में सियासी घमासान तेज हो गया है।भिलाई नगर निगम के सामने भाजपा द्वारा किए गए प्रदर्शन को लेकर अब कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ता सुपेला थाने पहुंचकर भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।कांग्रेस का आरोप है कि बिना प्रशासनिक अनुमति के जी.ई. रोड को घेरकर टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन किया गया, जो असंवैधानिक है।

इससे आम लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।शिकायत में भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, भाजयुमो अध्यक्ष सौरभ जायसवाल, वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह, पार्षद स्मिता दोडके, महेश वर्मा, श्यामसुंदर, पीयूष मिश्रा और भाजपा नेता कन्हैया सोनी सहित अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस और प्रशासन क्या कदम उठाते हैं, क्योंकि मामला सीधे तौर पर सड़क जाम और अनुमति के नियमों से जुड़ा हुआ है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें