Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय…..

70 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

परंपराओं और नवाचारों का निरंतर उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय – मुख्यमंत्री साय

भद्रा का साया नहीं, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, रायपुर समेत प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: कुम्हारी टोल नाका को बंद करने को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, NHAI के दफ्तर पहुंचकर दी चेतावनी

Jagbhan Yadav

Wed, Apr 2, 2025

कुम्हारी टोल नाका और प्रदेश में स्थित सभी टोल में नियम शर्तों की अनदेखी किए जाने के विरोध में आज कांग्रेस ने अभनपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने दफ्तर की सीढ़ियों में बैठकर नारेबाजी भी की

RAIPUR NEWS. कुम्हारी टोल नाका और प्रदेश में स्थित सभी टोल में नियम शर्तों की अनदेखी किए जाने के विरोध में आज कांग्रेस ने अभनपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने दफ्तर की सीढ़ियों में बैठकर नारेबाजी भी की।

पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के दफ्तर पहुंचे कांग्रेसियों ने धमकी दी है कि अगर जल्द से जल्द कुम्हारी टोल नाके को बंद नहीं किया गया और सभी टोल नाके में नियम शर्तों का नियमित पालन नहीं किया गया, तो कांग्रेसी आने वाले दिनों में चरणबद्ध तरीके से उग्र प्रदर्शन करेंगे ।

कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय राज्य मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को अपने मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने दफ्तर की सीढ़ियों में बैठकर नारेबाजी भी की । घेराव प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रायपुर शहर जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे सहित कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे ।

चार महीने पहले रायपुर-दुर्ग राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर स्थित कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद करने समेत विभिन्न कार्यों को लेकर रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी। अग्रवाल ने बताया कि कुम्हारी टोल प्लाजा वर्षों से संचालित है, अवधि पूर्ण हो जाने के बाद भी यह टोल प्लाजा अवैध रूप से संचालित हो रहा है। इससे बंद कराने की मांग उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से की है।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- टोल प्लाजा के चलते जनता को भारी असुविधा और जाम का समस्या का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बृजमोहन अग्रवाल ने ये मांग भी रखी थी कि रिंग रोड नं. 01 (एनएच-53) के सर्विस रोड को 5 मीटर से बढ़ाकर 11 मीटर किया जाए।

साथ ही रायपुर रेलवे स्टेशन से नेशनल हाइवे 30 के जंक्शन तक बने एक्सप्रेस हाईवे को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सौंप दिया जाए। एक्सप्रेस हाईवे पर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 (शदाणी दरबार) के जंक्शन पर ग्रेड सेपरेटर का निर्माण किया जाए।

भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेसवे में अभनपुर-राजिम-गरियाबंद राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130C के क्रॉसिंग पॉइंट पर इंटरचेंज सुविधा का निर्माण किया जाए और राष्ट्रीय राजमार्ग 30 (कमल विहार चौक) के जंक्शन पर ग्रेड सेपरेटर का निर्माण किया जाए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें