Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

13 जिलों में डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, मौतों का आंकड़ा 98 पहुंचा

पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, छोटे दुकानदार भी रहेंगे शुल्क-मुक्त

तेल कंपनियों ने दूर की चिंता, जांच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

जलडमरूमध्य खोलने के लिए रखीं 3 बड़ी शर्तें, बढ़ी अमेरिका की मुश्किल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

Breaking : कुम्हारी में सिलेंडर ब्लास्ट, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Jagbhan Yadav

Tue, May 12, 2026

दुर्ग.  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां कुम्हारी थाना क्षेत्र के वार्ड 4 खपरी रोड के वैष्णव परिवार के मकान की रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।

दुर्ग SSP पहुंचे घटना स्थल

घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग SSP विजय अग्रवाल, CSP छावनी प्रशांत सिंह पैकरा अपनी टीम के साथ पहुंचे हैं। मृतकों होमदास वैष्णव उम्र 40 साल, चांदनी 17 वर्ष, लक्ष्मी 18 वर्ष और गोपिका वैष्णव 2 वर्ष शामिल है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि घर में शॉर्ट सर्किट से पहले आग लगी। आग की चपेट में आकर सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। आग के चलते परिवार को निकलने का मौका नहीं मिला। जिससे चार लोगों की मौके पर मौत हो गई।

चार लोगों की बॉडी मिली

कुम्हारी थाना प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे ने बताया कि फिलहाल चार लोगों की बॉडी घटना स्थल से मिली है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। राहत बचाव का कार्य जारी है।

दूर तक सुनी गई ब्लास्ट की आवाज

मिली जानकारी के अनुसार सिलेंडर ब्लास्ट में मरने वाले सभी चार लोग एक ही परिवार के हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनी गई। आसपास के लोगों धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग काफी विकराल हो चुकी थी। इसके बाद घर के अंदर से चार लोगों के शव बरामद किए गए।

पूरे घर में लग गई आग

जानकारी के मुताबिक कुम्हारी के एक मकान में अचानक तेज धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि घर में आग तेजी से फैल गई। आग की लपटों ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घर के अंदर मौजूद परिवार के सदस्य बाहर निकल नहीं सके और जिंदा जल गए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें