Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश की संभावना, कई क्षेत्रों में अलर्ट जारी

CM साय हितग्राही महिलाओं के खातों में करेंगे राशि ट्रांसफर

कार्रवाई के बावजूद नहीं थम रहे सौदागर

गंज थाने में शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धारा में अपराध दर्ज

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: ऑपरेशन तलाश में दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 807 लापता महिला-पुरुष को बरामद कर उनके परिजनों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान

Jagbhan Yadav

Thu, Jul 3, 2025

दुर्ग। शासन की मंशा अनुरूप पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ द्वारा दिये गये निर्देश के परिपालन में जिले में गुमशुदा महिला/पुरुष के पतासाजी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देशानुसार प्रत्येक दिन मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण के अनुक्रम में अभिषेक झा, अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल अधिकारी एवं अजय सिंह उप पुलिस अधीक्षक काईम सहायक नोडल अधिकारी जिला दुर्ग के निर्देशन में थानों के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा लगन और मेहनत से गुमशुदा को बरामद किया गया एवं डीसीबी शाखा के द्वारा अभियान ऑपरेशन तलाश में सुचारु रुप रहे डाटा संग्रहण किया गया।

जिले में गुमशुदा महिला/पुरुष के प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुये अभियान के दौरान पूर्व वर्षों के लंबित गुमशुदा महिला/पुरुष के पतासाजी हेतु पृथक से मानव तस्करी सेल गठित की जाकर प्रत्येक लंबित प्रकरणो की पुनः समीक्षा की गयी।

गठित टीम एवं संबंधित थाना प्रभारियों द्वारा गुमशुदा के परिजनों एवं ग्रामीणों से संम्पर्क कर पुछताछ किया गया। गुमशुदा तथा संबंधितों के मोबाइल डाटा एवं लोकेशन एवं सोशल मिडिया का भी सहारा लेकर प्राप्त सूचना अनुसार अलग-अलग राज्यों को भी पुलिस टीम भेजी गयी।

जिले में सर्वाधिक थाना जामुल 100, दुर्ग 72 एवं सुपेला 62 गुमशुदा लोगों को उनके घर पहुंचाया गया। आपरेशन तलाश में दीगर राज्य से थाना पुलगांव 36, पाटन 23, मोहन नगर 21, कुम्हारी 12, बोरी 13, धमचा 14, खुर्सीपार 26, सुपेला 48, उतई 12, छावनी 14, वैशाली नगर 10, जामुल 24, जामगांव आर 11 एवं नेवई 13 कुल 277 महिला/पुरुष को बरामद किया गया।

अभियान के दौरान छत्तसीगढ़ राज्य से 530 महिला/पुरुष बरामद किया गया। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा 807 लापता महिला/पुरुष को बरामद किया गया।

दिनांक 01.06.25 से 30.06.25 तक व्यापक स्तर पर चलाये गये अभियान के परिणाम स्वरुप बाहर राज्य से 277 एवं छ.ग. राज्य से 530 कुल 80% महिला/पुरुष को ढुंढने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुयी है। जिन्हे उनके परिजनों को सकुशल सौपा गया।

पुलिस द्वारा चलाये जा रहे इस विशेष अभियान “आपरेशन तलश” में कई परिवारों के चेहरे में मुस्कान आया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें