Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

बोलीं- आदिवासी परंपरा और विरासत को सहेजना जरूरी

DA Arrear, फेडरेशन ने CM और वित्त मंत्री को लिखा पत्र

लव ट्रायंगल के शक में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला हत्या का राज…

NH 53 पर ट्रक में जा घुसी कार, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल, कार के उड़े परखच्चे…

25 अक्टूबर को शाम 7 बजे टीवी पर होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का महा-प्रीमियर"

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

जिलाअध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में भाजयुमो : भिलाई की प्रथम परिचयात्मक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी रणनीति पर हुआ मंथन

Jagbhan Yadav

Thu, Jul 23, 2026

भिलाई :- भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के यशस्वी जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन जी के मार्गदर्शन एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिलाई के जिला अध्यक्ष श्री सौरभ जायसवाल जी के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिलाई की प्रथम परिचयात्मक बैठक उत्साह एवं संगठनात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुई।

बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता विस्तार एवं नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी रामजी भारती , जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन , जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल जी एवं सुषमा जेठानी जी, भाजयुमो जिला प्रभारी दीक्षा अग्रवाल , सह प्रभारी मुकेश साहू , जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल जी, जिला महामंत्री विनय सेन एवं अमित राजपूत जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में प्रदेश मंत्री आकाश ठाकुर, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य कुंदन फेकर , प्रदेश नीति अनुसंधान प्रमुख विशाल दीप नायर , प्रदेश आईटी सेल प्रभारी अमित मिश्रा , प्रदेश खेल एवं कला सह-प्रमुख प्रशम दत्ता , प्रदेश शासकीय योजना सह प्रमुख कुशल साहू , जिला युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आनन्द ताम्रकर ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल जी ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। आने वाले समय में प्रत्येक बूथ तक संगठन को मजबूत करना, युवाओं को जोड़ना तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना युवा मोर्चा की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ता आधारित संगठन है। अनुशासन, समर्पण और सेवा की भावना के साथ कार्य करते हुए युवा मोर्चा जिले में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन हित को सर्वोपरि रखते हुए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने, प्रत्येक मंडल एवं बूथ को सशक्त बनाने तथा आगामी सभी संगठनात्मक कार्यक्रमों को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया।

यह प्रथम परिचयात्मक बैठक संगठन की एकता, अनुशासन और युवा शक्ति के अद्भुत समन्वय का प्रतीक रही तथा इससे भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिलाई के आगामी संगठनात्मक अभियान को नई गति और नई दिशा मिलने का विश्वास व्यक्त किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें