Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान, चलेंगी 1000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

जानें प्रतिपदा श्राद्ध की तिथि, मुहूर्त और सर्वपितृ अमावस्या

विक्रय करते पाए गए तो होगी कड़ी कार्रवाई…..

इंजीनियरिंग के छात्र निकले शातिर चैन स्नैचर, बुजुर्ग महिलाओं को बनाया था निशाना

परिजनों ने लगाए ये गंभीर आरोप

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

लबालब पानी के कारण फँसी नगर पालिका की कचरा गाड़ी : घंटों की मशक्कत के बाद बाहर निकली

Jagbhan Yadav

Mon, Sep 14, 2026

oo हरिनगर की जनता की आवाज अब दबने वाली नहीं है

कुम्हारी :- हरिनगर में लोग 20–25 वर्षों से रह रहे हैं। यहां नियमितीकरण हो चुका है और कुछ लोगों के मकानों का परमिशन भी हो चुका है। इसके बावजूद आज भी रोड और नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं से लोगों को वंचित रखा जा रहा है।

हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हरिनगर में लबालब भरे पानी के कारण नगर पालिका की कचरा गाड़ी तक फँस गई। घंटों की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका। यह क्षेत्र की बदहाल सड़क, जलभराव और नाली व्यवस्था की वास्तविक तस्वीर है।

हमारे विधायक और सांसद विकास कार्यों के लिए राशि ला रहे हैं। भाजपा सरकार की ओर से विकास कार्यों के लिए पैसों की कोई कमी नहीं है, लेकिन कांग्रेस की शहर सरकार विकास कार्यों को सही जगह पर नहीं कर पा रही है।

हरिनगर सहित वार्ड 34, 18 और 19 में सड़क एवं नाली की समस्याओं को तत्काल दूर किया जाना चाहिए।

कांग्रेस की शहर सरकार से सीधा सवाल है—अगर आप काम नहीं कर सकते, तो वोट लेने भी मत आना। वर्षों से रह रहे लोगों को सिर्फ “अवैध” कहकर रोड और नाली का विकास रोक देना बंद करो।

जनता को राजनीति नहीं, मूलभूत सुविधा चाहिए।

मैं हरिनगर के सभी साथियों से अपील करता हूँ कि पार्टी-राजनीति से ऊपर उठकर जनहित के इस मुद्दे पर एकजुट होकर सामने आएँ।

हरिनगर निश्चित रूप से बनेगा।

रोड और नाली का निर्माण होकर रहेगा।

जनता की आवाज अब दबने वाली नहीं है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें