Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय…..

70 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

परंपराओं और नवाचारों का निरंतर उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय – मुख्यमंत्री साय

भद्रा का साया नहीं, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, रायपुर समेत प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: विधायक सेन के खिलाफ पत्रकार हुए लामबद्ध, पत्रकारों ने की आईजी,एसपी से शिकायत

Jagbhan Yadav

Sun, May 26, 2024

विधायक सेन के खिलाफ पत्रकार हुए लामबद्ध, पत्रकारों ने की आईजी,एसपी से शिकायत

भिलाई : वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा पत्रकारों को बदनाम करना महंगा पड़ा . बता दे कि जिले के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन को अपने पर्सनल फेसबुक अकाउंट पर पत्रकारों को लेकर टिप्पणी करना महंगा पड़ रहा है.

दरअसल, विधायक ने पत्रकारों के लिए ब्लैकमेलर और दलाल जैसे शब्दों का प्रयोग किया था. इसको लेकर पत्रकार लामबंद हो गए हैं. जिले के पत्रकारों ने रिकेश सेन के खिलाफ दुर्ग आईजी राम गोपाल गर्ग और दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला को ज्ञापन सौंपा है. साथ ही आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है. एसपी दुर्ग ने मामले में जांच करने का आश्वासन दिया है।

विधायक का विवादित पोस्ट: दरअसल, कुछ दिनों पहले विधायक रिकेश सेन के प्रतिनिधि को लेकर एक बड़े चैनल की वेबसाइट में खबर चली थी कि विधायक के अधिकतर प्रतिनिधि महादेव सट्टा और अन्य आपराधिक रिकार्ड में संलिप्त हैं. साथ ही वे जेल जा चुके हैं। यह खबर विधायक रिकेश को इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर खबर लिखने वाले पत्रकार को धमकी दे डाली। इतना ही नहीं एक बड़े अखबार के वेब पोर्टल चलाने वाले पत्रकार पर कार्रवाई की बात कह डाली। विधायक के सोशल मीडिया में पोस्ट के बाद पत्रकारों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं की। इसके बाद विधायक ने दूसरा पोस्ट और भी विवादित लिख डाला। उन्होंने लिखा कि उनके पास 200 डॉक्टर, व्यापारी और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा है कि उन्हें पत्रकार ब्लैकमेल कर रहे हैं।मेरे को मेरे परिवार को विधायक से डर है। मेरे साथ कुछ भी होता है तो उसकी जिम्मेदारी विधायक रिकेश सेन की होगी : संदीप उपाध्याय, स्थानीय पत्रकार

पत्रकारों ने की शिकायत : फिर क्या था पत्रकार संघ को ये बात नागवार गुजरी और उन्होंने एकता का परिचय देते हुए 50-60 की संख्या में शुक्रवार 23 मई को एसपी दुर्ग और आईजी दुर्ग से मुलाकात की। पत्रकारों ने एसपी से कहा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के विधायक रिकेश सेन देश के चौथे स्तंभ यानि कि मीडिया कर्मियों की आवाज को दबाने के लिए काफी नीचे स्तर का काम कर रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया का दुरुपयोग करके पत्रकारों पर अनरगल आरोप लगाया है. इसलिए उनके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।

इस मामले में शिकायत मिली है और जांच की जाएगी। मामला विधायक से जुड़ा है। इसकी जांच करेंगे और इस मामले को बड़े अधिकारियों और प्रशासन स्तर तक पहुंचाएंगे : जीतेन्द्र शुक्ला, एसपी, दुर्ग

कांग्रेस ने की निंदा : पत्रकारों की शिकायत के बाद एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने जांच का आश्वासन दिया। साथ ही मामले को बड़े अधिकारियों और प्रशासन स्तर तक पहुंचाने की बात कही। वहीं, पत्रकार संघ की तरफ से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और संगठन मंत्री पवन साय को ज्ञापन भेजकर जानकारी दी गई. इस केस में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने इसकी निंदा की है

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें