Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

पशु आहार संयंत्र से मिला रोजगार और नियमित आय….

सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

त्रासदी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख

छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG – 4 कोचिंग सेंटर सील : इस गड़बड़ी पर हुई बड़ी कार्रवाई, संचालकों में मचा हड़कंप

Jagbhan Yadav

Thu, Jun 25, 2026

दुर्ग। लखनऊ में कोचिंग संस्थान में हुए दर्दनाक हादसे के बाद दुर्ग जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद जिले में छात्रों की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आज भिलाई के न्यू सिविक सेंटर में संचालित कोचिंग संस्थानों की जांच की गई, जिसमें सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी सामने आई। इसके बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया।

अग्निशमन विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने न्यू सिविक सेंटर स्थित कई कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि कई संस्थानों में फायर सेफ्टी व्यवस्था पूरी तरह अनुपस्थित थी।

अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकासी मार्ग और आवश्यक सुरक्षा दस्तावेजों की कमी को गंभीर लापरवाही मानते हुए प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से मोशन कोटा, वेदांतु, रामा कोचिंग, कैड एकेडमी को सील कर दिया।

कार्रवाई के बाद शहर के अन्य कोचिंग संचालकों में हड़कंप मच गया है। कई संस्थानों में आनन-फानन में फायर एक्सटिंग्विशर लगवाए जा रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की कोशिश की जा रही है।

भिलाई को प्रदेश का प्रमुख एजुकेशन हब माना जाता है, जहां हजारों छात्र विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। ऐसे में सुरक्षा नियमों की अनदेखी किसी बड़े हादसे को जन्म दे सकती थी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन संस्थानों में गंभीर खामियां पाई गई हैं, उनके खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार सेक्टर-10, सिविक सेंटर, सुपेला, रिसाली, नेहरू नगर और दुर्ग सहित पूरे जिले के सभी कोचिंग संस्थानों की जांच जारी रहेगी। सुरक्षा मानकों का पालन न करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें