Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय…..

70 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

परंपराओं और नवाचारों का निरंतर उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय – मुख्यमंत्री साय

भद्रा का साया नहीं, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, रायपुर समेत प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: नारधा पंचायत सचिव पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप, फर्जी दस्तावेज से किया सरकारी पैसे का गबन।

Jagbhan Yadav

Thu, Mar 27, 2025

नारधा पंचायत सचिव पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप, फर्जी दस्तावेज से किया सरकारी पैसे का गबन।

धमधा। निकटवर्ती धमधा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले नारधा पंचायत में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। आकाश चेलक ने दुर्ग कलेक्टर को पत्र लिखकर पंचायत सचिव युक्ति महिपाल पर फर्जी बिल, वाउचर, मस्टर रोल और हस्ताक्षर के जरिए सरकारी धन के दुरुपयोग और गबन का आरोप लगाया है।


आकाश चेलक का आरोप है कि पंचायत सचिव ने कागजों में विकास कार्य दिखाकर भारी आर्थिक गड़बड़ी की है। उन्होंने अपने पत्र में भ्रष्टाचार के सबूत होने का भी दावा किया है। चेलक ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत धमधा जनपद पंचायत के सीईओ किरण कुमार कौशिक से भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
आकाश चेलक ने कलेक्टर महोदय से 15 दिनों के भीतर मामले की जांच कराने की मांग की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें