KUMHARI BREKING NEWS : नगर पालिका परिषद कुम्हारी में मनोनीत एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण संपन्न, सांसद विजय बघेल ने दी जिम्मेदारियों के निर्वहन की स
Jagbhan Yadav
Thu, Jul 9, 2026
नगर पालिका परिषद कुम्हारी में मनोनीत एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण संपन्न, सांसद विजय बघेल ने दी जिम्मेदारियों के निर्वहन की सीख…
नगर पालिका परिषद कुम्हारी में मनोनीत एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण संपन्न, सांसद विजय बघेल ने दी जिम्मेदारियों के निर्वहन की सीख..
कुम्हारी . कार्यालय नगर पालिका परिषद कुम्हारी में मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) के शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद कुम्हारी की अध्यक्ष मीना वर्मा जी ने की। इस अवसर पर नगर पालिका आधिकारी नेतराम चंद्राकर जी, उपाध्यक्ष प्रमोद राजपूत जी सहित जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
समारोह में शासन द्वारा मनोनीत पांच एल्डरमैन—गोल्डी गोस्वामी, प्रणव श्रीवास्तव, सुनीता कुर्रे, अवधेश शुक्ला एवं मनहरण साहू—को विधिवत शपथ दिलाई गई।
नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि शासन द्वारा मनोनीत एल्डरमैन नगर परिषद के विकास में सहयोगी की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी एल्डरमैन जनहित एवं विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए नगर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल जी ने नवमनोनीत एल्डरमैनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पद सौभाग्य के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि शपथ लेना आसान है, लेकिन उसके अनुरूप कार्य करना सबसे बड़ी परीक्षा होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का संदेश है कि निरंतर कार्य करते रहिए, अवसर अवश्य मिलता है। आपकी मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा के कारण ही शासन ने आपको यह दायित्व सौंपा है।
सांसद विजय बघेल ने कहा कि वे स्वयं भिलाई-3 और चरोदा क्षेत्र से अपनी सार्वजनिक जीवन की शुरुआत कर आज दुर्ग लोकसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
जिसमें राकेश पाण्डेय,योगेश साहू,धर्मेंद्र सिन्हा मंडल अध्यक्ष,राजू निषाद सांसद प्रतिनिधि नगर पालिका कुम्हारी,मिथिलेश यादव सांसद प्रतिनिधि,सुजीत यादव सांसद प्रतिनिधि,तृप्ति चंद्राकर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष,फिंगू साहू,रामकुमार सोनी,रामाधार शर्मा,जुली सिंह,गीता निर्मलकार।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन