Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

पशु सखी बन आत्मनिर्भर हुईं तैलासो राजवाड़े, हर माह 10 से 15 हजार रुपये की आय…

1076 से तीजन बाई को मिला नया राशन कार्ड

से हितग्राहियों को घर बैठेऑनलाइन प्राप्त हुए जाति प्रमाण-पत्र

अतिरिक्त डीएपी आवंटन से खरीफ सीजन के लिए खाद की उपलब्धता हुई सुनिश्चित

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: कुम्हारी में सड़क हादसा, ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, बाप बेटी की मौत

Jagbhan Yadav

Thu, Feb 22, 2024

Road Accident In Kumhari

Road Accident In Kumhari कुम्हारी में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया.हादसे में बाप बेटी की मौके पर मौत हो गई.वहीं दूसरी बेटी घायल है. Trailer Crushed Bike Rider

भिलाई : कुम्हारी थाना क्षेत्र में फिर एक बार बड़ा हादसा हो गया है.नेशनल हाईवे पर डीएमसी के सामने तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को अपनी चपेट में लिया.इस हादसे में बाइक सवार पिता और बेटी की मौके पर मौत हो गई.जबकि एक बेटी का इलाज अस्पताल में जारी है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची.इसके बाद शवों का पंचनामा करवाया और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा.हादसे की वजह से हाईवे पर लंबा जाम लग गया था.जिसे पुलिस और ट्रैफिक के जवानों ने क्लीयर करवाया.

कौन थे मृतक ? : बताया जा रहा है कि हादसे में जिनकी मौत हुई वो राजनांदगांव के रहने वाले हैं. कुम्हारी टीआई संजीव मिश्रा के मुताबिक राजनांदगांव में डोंगरगढ़ के गांव कन्हैया निवासी सतनामी अपनी दो बेटियों मोनिका और छाया के साथ बाइक में सवार थे.जिसमें सतनामी और मोनिका की मौत हुई है.जबकि छोटी बेटी छाया अस्पताल में भर्ती है.

हादसे के बाद लगा जाम : हादसे के बाद नेशनल हाइवे पर जाम लग गया था. सड़क पर चारों तरफ खून फैला था. घटना के बाद आरोपी ट्रेलर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने सबसे पहले सड़क पर लगे जाम को क्लीयर करवाया.इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.मृतकों की पहचान होने के बाद उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है. पुलिस ने ट्रेलर को जब्त करके ड्राइवर की तलाश शुरु की है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें