Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

एक ही फंदे पर झूल गए युवक-युवती, पास में मिली मोटर साइकिल, मौके पर पहुंची पुलिस….

ईमेल पर 30 मिनट पहले मिलेगी सॉफ्टकॉपी, इसके प्रिंटआउट से ही परीक्षा

नागरिक आपूर्ति निगम ने छुट्टी के दिन कराया भंडारण, हितग्राहियों को मिली राहत

खाद्य तेलों के पैकेट 1 सितंबर से एक लीटर वाले ही मिलेंगे

अब हाईकोर्ट करेगा मानिटरिंग, हाईकोर्ट करेगा मानिटरिंग

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

नाग पंचमी विशेष : उदय कान्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया नाग पंचमी का पर्व

Jagbhan Yadav

Mon, Aug 17, 2026

कुम्हारी :- सनातन सेवा शिक्षण समिति द्वारा संचालित स्थानीय उदय कान्वेंट स्कूल में शाला के प्रधानाचार्या जगभान यादव , वरिष्ठ, शिक्षिका व वाईस प्रिंसिपल स्कूल के सभी बच्चों के संयुक्त तत्वावधान में शाला परिसर में नाग पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्या जगभान यादव ने स्कूल के ब्लैकबोर्ड पर नागदेवता का चित्र बनाकर व दीप प्रज्वलित कर पूजन व आरती संपन्न की गई। पश्चात प्रधानाचार्या ने कार्यक्रम में सभी को इस बात से अवगत कराया कि पौराणिक कथा के अनुसार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है। इस दिन सचित्र पूजन करने से शुभ लाभ की प्राप्ति होती है। शाला की शिक्षिका गीतांजलि ने कहा कि हमारी संस्कृति में प्रकृति में पाए जाने वाले सभी जीवों में मनुष्य और नाग का आत्मीय संबंध पाया जाता है। यह प्रकृति का संतुलन बनाए रखता है। खेतों की फसल को चूहे से रक्षा करता है। इसलिए हमें इस पर्व पर श्रद्धा भक्ति से पूजन करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मनीषा सोनी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में सभी शिक्षिकाओं ने इस पर्व से जुड़े हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पश्चात छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को प्रसाद-मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर अंजलि मिश्रा , वरिष्ठ शिक्षिका सोनम चेलक , हेमलता वैष्णव , राबिया परवीन ,वेनिका दीवान, रोशनी वर्मा, संध्या , गायत्री भार्गव, मोहित वर्मा उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें