पद्मश्री डॉ. तीजन बाई की याद में गनियारी में आज बड़ी श्रद्धांजलि सभा : उमड़ेगा सैलाब; ट्रैफिक व्यवस्था के लिए दुर्ग पुलिस ने बदला रूट
Jagbhan Yadav
Tue, Jul 14, 2026
दुर्ग। छत्तीसगढ़ की माटी की गौरव और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पंडवानी लोक कला को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने वाली स्वर्गीय पद्मश्री डॉ. तीजन बाई (पद्मविभूषण से सम्मानित) के श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन आज यानी 14 जुलाई 2026 को उनके गृह ग्राम गनियारी में किया जा रहा है. हाल ही में उनके निधन के बाद आयोजित हो रहे इस बड़े श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेशभर के तमाम वीआईपी, राजनेता, कला जगत की बड़ी हस्तियों सहित हजारों की संख्या में आम नागरिक शामिल होने पहुँच रहे हैं.
कार्यक्रम के दौरान ग्राम गनियारी में होने वाली अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए, दुर्ग यातायात पुलिस ने सुगम और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक रूट प्लान (Route Plan) और ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
ट्रैफिक डायवर्जन: आपके काम की जानकारी (रूट प्लान)
दुर्ग पुलिस ने भीड़भाड़ से बचने और सुगम यातायात के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं:
A. कुम्हारी की ओर से आने वाले वाहनों के लिए:
कुम्हारी चौक की तरफ से आने वाले वाहन चालकों को डायवर्ट किया गया है। ये वाहन अब कुम्हारी चौक → कुगदा अंडर ब्रिज → उरला → देवबलोदा → पार्थवी कॉलेज चौक (सिरसा कला) होते हुए ग्राम गनियारी (कार्यक्रम स्थल) पहुँच सकेंगे।
B. उतई / सेलुद की ओर से आने वाले वाहनों के लिए:
उतई और सेलुद क्षेत्र से कार्यक्रम स्थल की ओर आने वाले लोगों के लिए रूट इस प्रकार रहेगा— उतई / सेलुद → डुंडेरा → महका कला → सीधे ग्राम गनियारी।
C. अमलेश्वर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए:
रायपुर-अमलेश्वर की ओर से आने वाले वाहनों को मोतीपुर वाले मार्ग पर डायवर्ट किया गया है। इसके तहत वाहन चालक अमलेश्वर → मोतीपुर → औरी → आऊँधी होते हुए ग्राम गनियारी कार्यक्रम स्थल तक पहुँचेंगे।
दुर्ग यातायात पुलिस की नागरिकों से अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों, वाहन चालकों और श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने आ रहे लोगों से विशेष रूप से सहयोग की अपील की है:
वैकल्पिक मार्ग का उपयोग: सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए केवल तय किए गए वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।
दिशानिर्देशों का पालन: मार्ग पर मुस्तैद यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा दिए जा रहे निर्देशों और संकेतों का पूरी तरह पालन करें।
व्यवस्थित पार्किंग: कार्यक्रम स्थल के आसपास जाम की स्थिति से बचने के लिए अपने वाहनों को पुलिस द्वारा निर्धारित की गई पार्किंग सीमा के भीतर ही पार्क करें।
पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का छत्तीसगढ़ और कला जगत के लिए योगदान अमूल्य रहा है। आज उनकी याद में होने जा रहे इस बड़े गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान सुचारू और सुरक्षित यातायात बनाए रखने में अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और पुलिस का सहयोग करें।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन