Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

शिकायत के बाद कोर्ट का बड़ा एक्शन, CBI निदेशक और DGP को नोटिस जारी…

पड़ोसन के घर पति को देखकर बेकाबू हुई पत्नी, फिर जो हुआ...

अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर

  कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों समेत 4 निरीक्षकों का ट्रांसफर, जानिए किसे मिली कौन-सी नई जिम्मेदारी…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: पाटन से टोलाघाट के लिए निकली कांवड यात्रा में शामिल हुए हजारों शिवभक्त

Jagbhan Yadav

Mon, Jul 28, 2025

  • एक मुठ्ठी दान, भगवान शंकर के नाम” से बने महाप्रसाद का हजारों भक्तों ने किया ग्रहण

पाटन। सावन माह के तीसरे सोमवार को भगवान भोलेनाथ की आराधना और श्रद्धा से सराबोर हजारों शिव भक्तों ने  बोल बम कांवड़ यात्रा समिति पाटन क्षेत्र के संयोजक जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में  पाटन के प्राचीन ओग्गर तालाब में विराजमान भगवान शंकर की पूजा अर्चना कर जल लेकर बोल बम के जयकारा के साथ टोलाघाट के लिए कांवड़ लेकर नाचते झूमते निकले।
ठकुराइनटोला पहुंचते ही सभी कांवड़िया सर्वे भवन्तु सुखिन: एवं जल संरक्षण के संकल्प के साथ भगवान महादेव में जल अर्पित किए। प्रसिद्ध भगवताचार्य प. कृष्ण कुमार तिवारी के सानिध्य में भगवान शिव जी का पूजा अर्चना कर जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक किया गया।

कांवड़ यात्रा में विशेष रूप से उपस्थित योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा अकेला व्यक्ति विचार करें सफलता संभव नहीं है टीम भावना के साथ काम करने से निश्चित रूप से आयोजन सफल होता है। कांवड़ मतलब होता है बीड़ा उठाना, जितेंद्र वर्मा ने यह बीड़ा उठाया और पूरे लगन निष्ठा के साथ यह कार्य किया जो निरंतर 14 साल से चल रहा है जिसमें पूरे क्षेत्र के जनता

कांवड़ यात्रा समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने कांवड़ यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा  आने वाला पीड़ित को जानना चाहिए कि हमारा धर्म, संस्कृति क्या है यह जानना जरूरी है।पाश्चात्य संस्कृति के कारण लोग अपने धर्म और संस्कृति से विमुख हो रहे है। श्री वर्मा ने कहा कांवड़ यात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज में एकता, सेवा, समर्पण और संस्कृति की भावना को जागृत करना है।
जितेन्द्र वर्मा ने आगे कहा कि एक मुठ्ठी दान भगवान शंकर के नाम से एकत्र दान (चावल) से महाप्रसाद बनाया गया था।

मंच संचालन राजेंद्र पाद्येय ने किया। मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री रमशिला साहू, योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा,पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक,दुर्ग महापौर अल्का बाघमार,जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक, दिलीप साहू, पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, कमलेश साहू,धनराज साहू, निर्मल जैन,लालेश्वर साहू, लोकमनी चंद्राकर,भगवान सिंह चंद्राकर,चंद्रिका साहू,रानी केशव बंछोर, ज्योतिप्रकाश साहू, डॉ सुरेश साहू, केवल देवांगन, समीर बंछोर,विनोद साहू, संतराम कुंभकार,जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा,गायत्री साहू सहित हजारों की संख्या में शिवभक्त उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें