Breaking news : *देवेंद्र यादव के नेतृत्व में आकाश चेलक ने भरा जिला महासचिव पद के लिए नामांकन* *युवा कांग्रेस का चुनाव ऑनलाइन, IYC ऐप
Jagbhan Yadav
Sat, Jul 4, 2026
देवेंद्र यादव के नेतृत्व में आकाश चेलक ने भरा जिला महासचिव पद के लिए नामांकन
युवा कांग्रेस का चुनाव ऑनलाइन, IYC ऐप से घर-घर वोटिंग होगी
दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देश पर दुर्ग ग्रामीण जिले में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में पाटन विधानसभा से युवा कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष आकाश चेलक ने दुर्ग ग्रामीण जिला महासचिव पद के लिए WITH IYC (Indian Youth Congress) ऐप के माध्यम से ऑनलाइन नामांकन दाखिल किया।
आकाश चेलक पाटन विधानसभा में युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष रह चुके हैं और युवा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए जाने जाते हैं।
ऑनलाइन होगा चुनाव, एक व्यक्ति करेगा 5 वोट
युवा कांग्रेस के इस चुनाव में मतदान पूरी तरह ऑनलाइन होगा। मतदाता WITH IYC ऐप के जरिए घर-घर जाकर वोट कर सकेंगे। एक मतदाता को पांच पदों के लिए वोट करना होगा – प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, विधानसभा अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष।
कौन कर सकता है वोट और नामांकन?
1. वोटर की उम्र: 18 से 35 वर्ष के युवा ही वोट कर सकेंगे। वोटिंग के लिए वोटर आईडी/परिचय पत्र जरूरी होगा।
2. नामांकन की उम्र: 18 से 35 वर्ष के युवा ही चुनाव लड़ सकेंगे।
3. नामांकन की अंतिम तिथि: 05-06-2026 है। अभी चुनाव की तारीख घोषित नहीं हुई है।
युवा कांग्रेस का उद्देश्य
युवा कांग्रेस का मुख्य काम युवा नेतृत्व का निर्माण करना है। लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं को राजनीतिक मंच देकर उन्हें भविष्य की राजनीति के लिए तैयार करना है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन