चरोदा रेलवे कॉलोनी में सीताराम कल्याण महोत्सव : धूमधाम से सम्पन्न
Tue, Mar 31, 2026
चरोदा :-
चरोदा रेलवे कॉलोनी स्थित कोदंड रामालय में दिनांक 29-03-2026 को सीताराम कल्याण महोत्सव बड़े ही धूमधाम और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर एक हजार से अधिक भक्तों की उपस्थिति में पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि राम मंदिर निर्माण के दौरान बाधाएं आना स्वाभाविक है। यह भगवान द्वारा हमारी धैर्य और श्रद्धा की परीक्षा होती है। हम सभी मिलकर इस परीक्षा में सफल होकर एक भव्य राम मंदिर का निर्माण करेंगे। उन्होंने नव-निर्मित हो रहे राम मंदिर के लिए हर संभव सहयोग देने का भी आश्वासन दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता चरोदा भाजपा मंडल अध्यक्ष ए गौरी शंकर जी ने कहा की प्रभु राम मंदिर में यहां श्रद्धा से आने वाले का हर मनोकामना पूर्ण होता है और यहां राम मंदिर बहुत प्राचीन है और सभी श्रद्धालु को बधाई संदेश देते हाय अपने शब्दों को समाप्त किया। इस अवसर पर रामालय अध्यक्ष महेश्वर राव, जनरल सेक्रेटरी के.के. पट्नायक, ट्रेजरर जगन्नाथ राव, पूजा समिति सचिव जे.यू.एम. राव, अध्यक्ष राजबाबू, ट्रेजरर हरि भूषण, राघवराव, एस.वी. रमण, रामारेड्डी, सी.एच. रमण मूर्ति, बूसी वेणु कृष्ण तथा रंगाराव, मंडल उपाध्यक्ष परमजीत सिंह, परमिला ताड़ी, गोवर्धन श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर डी. विजय कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी श्रद्धालुओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने तथा राम मंदिर निर्माण के लिए आगे आने वाले सभी लोगों को हार्दिक धन्यवाद दिया।
CG : : बाप-बेटे ने जहर खाकर की आत्महत्या, जताई जा रही यह आशंका
Mon, Mar 16, 2026
दुर्ग।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बाप-बेटे ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों की लाश शनिवार सुबह किराए के महान में मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरु कर दी है। आर्थिक तंगी और बिमारी से परेशान होकर आत्महत्या की आशंका जताई गई है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
क्या है पूरा मामला ?
कोतवाली थाना क्षेत्र भोईपारा में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बाप और बेटे की लाश किराए के मकान में मिली। पास में ही जहर की शीशी भी पड़ी मिली। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने आर्थिक तंगी और बिमारी से परेशान होकर आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।
क्यों उठाया आत्मघाती कदम ?
जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान अरूण टंडिया (70) और पंकज टंडिया के रूप में हुई है। 6 महीने पहले अरूण की पत्नी की मौत हो गई थी, जिसके बाद से दोनों भोईपारा में किराए के मकान में अकेला रहते थे। वहीं पंकज भी मानसिक रूप से कमजोर था और अरूण भी ज्यादा उम्र के कारण घर पर ही रहते थे। ऐसे में वे दोनों आर्थिक और मानसिक परेशानी से गुजर रहे थे।
कैसे हुआ खुलासा ?
शुक्रवार को लोगों ने पंकज को टिफिन सेंटर से खाना लाते हुए देखा था। इसके बाद सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला। पड़ोसियों ने जब शक के आधार पर दरवाजा खोलने की कोशिश की तो नहीं खुला, इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला और बाप-बेटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।
CRIME : देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला संचालक और ग्राहक गिरफ्तार
Wed, Mar 11, 2026
दुर्ग।
स्मृति नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मकान में दबिश दी, जहां संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने देह व्यापार का संचालन करने वाली महिला और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया, जबकि मौके पर मौजूद आठ महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पुलिस के अनुसार 10 मार्च को सूचना मिली थी कि स्मृति नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी के एक मकान में अवैध रूप से देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर महिला रक्षा टीम और स्मृति नगर पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई और मौके पर दबिश दी गई।
जब पुलिस टीम मकान में पहुंची तो अंदर संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। जांच के दौरान पता चला कि मकान में महिलाओं को बुलाकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने मौके से इस अवैध धंधे का संचालन करने वाली धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत (35) निवासी विद्या विहार कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं ग्राहक के रूप में मौजूद अमन शेख (25) निवासी जयंती नगर मस्जिद के पास, वार्ड क्रमांक 16, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग को भी पुलिस ने पकड़ लिया।
रेड के दौरान पुलिस को मौके पर कुल आठ महिलाएं मिलीं, जिन्हें अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पूछताछ के बाद महिलाओं को छोड़ दिया गया है