Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

बोलीं- आदिवासी परंपरा और विरासत को सहेजना जरूरी

DA Arrear, फेडरेशन ने CM और वित्त मंत्री को लिखा पत्र

लव ट्रायंगल के शक में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला हत्या का राज…

NH 53 पर ट्रक में जा घुसी कार, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल, कार के उड़े परखच्चे…

25 अक्टूबर को शाम 7 बजे टीवी पर होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का महा-प्रीमियर"

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, : 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर

Jagbhan Yadav

Thu, Oct 8, 2026

मुंबई/गोवा।Nana Patekar Passes Away:  बॉलीवुड से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया है। इस खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। 75 वर्षीय अभिनेता ने 8 अक्टूबर की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर तबीयत बिगड़ने के बाद दम तोड़ दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और कुछ ही देर बाद वह बेहोश पाए गए।

जानकारी के अनुसार, मेडिकल टीम को तत्काल उनके घर बुलाया गया। मौके पर पहुंची टीम ने उन्हें प्राथमिक उपचार और कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) देने की कोशिश की, जिसके बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। अस्पताल में सुबह करीब 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आते ही उनके प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री में मायूसी छा गई। अपनी दमदार आवाज, प्रभावशाली संवाद अदायगी और अलग तरह की अभिनय शैली के लिए पहचाने जाने वाले नाना पाटेकर ने हिंदी और मराठी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई थी।

अभिनय से बनाई अलग पहचान

नाना पाटेकर ने 1978 में फिल्म ‘गमन’ से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘अंकुश’, ‘प्रतिघात’, ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘तिरंगा’, ‘अग्निसाक्षी’, ‘खामोशी: द म्यूजिकल’, ‘वेलकम’, ‘अपहरण’, ‘राजनीति’ और ‘नटसम्राट’ जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं।

गंभीर किरदार हो, खलनायक की भूमिका या फिर कॉमेडी—नाना पाटेकर ने हर तरह के रोल में दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ी। ‘अंगार’ के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला, जबकि ‘क्रांतिवीर’ के लिए भी उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार सहित फिल्मफेयर सम्मान से नवाजा गया।

अभिनेता के साथ निर्देशक भी थे

नाना पाटेकर केवल अभिनय तक सीमित नहीं रहे। उन्होंने निर्देशन और लेखन के क्षेत्र में भी काम किया। फिल्म ‘प्रहार: द फाइनल अटैक’ के जरिए उन्होंने निर्देशन में कदम रखा। फिल्मों के अलावा वह सामाजिक मुद्दों, खासकर किसानों से जुड़े विषयों पर अपनी सक्रियता के लिए भी जाने जाते थे।

नाना पाटेकर का अचानक यूं दुनिया से चले जाना भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। उनकी दमदार अदाकारी और यादगार किरदार लंबे समय तक दर्शकों के बीच जीवित रहेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें