Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

बोलीं- आदिवासी परंपरा और विरासत को सहेजना जरूरी

DA Arrear, फेडरेशन ने CM और वित्त मंत्री को लिखा पत्र

लव ट्रायंगल के शक में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला हत्या का राज…

NH 53 पर ट्रक में जा घुसी कार, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल, कार के उड़े परखच्चे…

25 अक्टूबर को शाम 7 बजे टीवी पर होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का महा-प्रीमियर"

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

‘आवारापन 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई, : 8 दिनों में 119 करोड़ के पार; ‘बंटवारा 1947’ पिछड़ी

Jagbhan Yadav

Sun, Aug 23, 2026

मुंबई। इमरान हाशमी की रोमांटिक एक्शन ड्रामा ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। 14 अगस्त को रिलीज हुई नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने महज आठ दिनों में भारत में करीब 119 करोड़ रुपये का शुद्ध कारोबार कर लिया है। वहीं सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ की कमाई काफी धीमी नजर आ रही है। ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के पहले दिन करीब 22 करोड़ रुपये की शानदार शुरुआत की थी। पहले सप्ताह में फिल्म ने 113.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, आठवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने लगभग 5.50 करोड़ रुपये कमाए, जिसके बाद इसका कुल घरेलू नेट कलेक्शन 119 करोड़ रुपये पहुंच गया।

फिल्म अब अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ के 137.93 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ने की ओर बढ़ रही है। इस आंकड़े को पार करने के लिए इसे करीब 18.93 करोड़ रुपये और कमाने होंगे। दूसरे वीकेंड में फिल्म की कमाई बढ़ने की उम्मीद है। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए ‘आवारापन 2’ के 200 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। 26 अगस्त को यश की ‘टॉक्सिक’ की रिलीज से पहले फिल्म के पास बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई बढ़ाने का अच्छा मौका है।

दूसरी ओर, सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में संघर्ष करती नजर आ रही है। फिल्म ने पहले दिन 5.75 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन इसके बाद कारोबार में लगातार गिरावट आई। पहले सप्ताह में फिल्म की कुल कमाई 33.60 करोड़ रुपये रही। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, आठवें दिन फिल्म ने महज 75 लाख रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही आठ दिनों में इसकी कुल घरेलू शुद्ध कमाई करीब 34.35 करोड़ रुपये हो गई है।

एक ही दिन रिलीज हुई दोनों फिल्मों के प्रदर्शन में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। जहां ‘आवारापन 2’ तेजी से 150 करोड़ और फिर 200 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर बढ़ रही है, वहीं ‘बंटवारा 1947’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत करना बड़ी चुनौती बन गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें