Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

स्कूल में छात्र-छात्राओं ने उत्साह से मनाया ग्रीन डे, लोगों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर 7,470 करोड़

में मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

कि एआई के जरिए जटिल से जटिल ऑपरेशन हो रहा आसानी से - डा. रमन

अभियान, तिरंगा यात्रा से लेकर मैराथन तक होंगे कार्यक्रम

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: 'संघर्ष' में आशुतोष राणा को देख हो गई थी स‍िहरन! अब पता चला इस फिल्‍म की कहानी से धुन तक में था बड़ा झोल

Jagbhan Yadav

Sat, Feb 24, 2024

'फिल्मी फ्राइडे' सीरीज में आपको फिल्म 'संघर्ष' से जुड़े कुछ हैरान कर देने वाली बातें बता रहे हैं। आपको हैरानी होगी कि इस फिल्म की कहानी 33 साल पुरानी एक हॉलीवुड फिल्म से ली गई और एक गाने की धुन 62 साल पुरानी हिंदी फिल्म से चुराई गई।

  • होश उड़ा देंगे फिल्म 'संघर्ष' और लज्जा शंकर वाले किरदार के ये किस्से'फिल्मी फ्राइडे' में जानिए फिल्म 'संघर्ष' से जुड़ी कुछ ऐसी बातें, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे। 'संघर्ष' का नाम जुबां पर आते ही आंखों के आगे लज्जा शंकर की वो खून की प्यासी आंखें आ जाती हैं और कानों में कर्कश चिल्लाने वाली आवाज गूंजने लगती है। लज्जा शंकर के उस किरदार को आशुतोष राणा ने एक तरह से आत्मसात कर लिया था। फिल्मी पर्दे पर उन्होंने इस किरदार को ऐसा जीया कि अमर ही हो गया। उसे आज हिंदी सिनेमा के सबसे आइकॉनिक और खतरनाक विलेन की फेहरिस्त में शुमार किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 'संघर्ष' फिल्म कई बड़े एक्टरों ने ठुकरा दी थी? इनमें से एक नाम अजय देवगन का भी है। क्या यह बात पता है कि 'संघर्ष' एक हॉलीवुड फिल्म का रीमेक है? मुंह में उंगली डालकर आवाज निकालने का आइडिया आशुतोष राणा को कहां से आया था, पता है?
  • लज्जा शंकर बने आशुतोष राणा, कैसे निकाली थी कर्कश आवाज?

  • लज्जा शंकर बने आशुतोष राणा, कैसे निकाली थी कर्कश आवाज?'संघर्ष' को आज भी लज्जा शंकर नाम के विलेन के लिए याद किया जाता है। इस किरदार में आशुतोष राणा ने अपनी एक्टिंग से जान डाल दी थी। उस सीन को देख सब सिहर उठे थे, जब लज्जा शंकर साड़ी पहने आता है और मुंह में उंगली डालकर कर्कश आवाज निकालता है। फोटो: x.com/FilmHistoryPic
  • आशुतोष राणा ने यहां से लिया था लज्जा शंकर की डरावनी आवाज का आइडिया

आशुतोष राणा ने यहां से लिया था 'लज्जा शंकर' की डरावनी आवाज का आइडिया

इस कर्कश और डरावनी आवाज निकालने के पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है। आशुतोष राणा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि महेश भट्ट ने उनसे कहा था कि वह लज्जा शंकर के किरदार के लिए अपना कोई सिग्नेचर स्टेप दें, जिससे यह किरदार अमर हो जाए, और डराए भी। तब आशुतोष को याद आया कि उत्तर-पूर्व के मंदिरों में बुरी आत्माओं को भगाने के लिए मुंह में उंगली डालकर आवाज निकाली जाती है। आशुतोष राणा ने लज्जा शंकर के किरदार में वही आवाज निकाली और छा गए। फोटो

  • इस हॉलीवुड फिल्म की रीमेक थी 'संघर्ष'!आपको जानकर हैरानी होगी कि 'संघर्ष' हॉलीवुड फिल्म The Silence Of The Lambs का हिंदी रीमेक है। यह फिल्म 1991 में आई थी। 'द साइलेंस ऑफ द लैम्ब्स' में भी एक लड़की एक अपराधी को पकड़ने के लिए दूसरे अपराधी का सहारा लेती है। पहले 'संघर्ष' का नाम 'अंधेरा' रखा गया था। पहले इसे मिलन लूथरिया डायरेक्ट करने वाले थे, लेकिन उन्हें तनुजा चंद्रा ने रिप्लेस कर दिया।
  • करिश्मा कपूर को मिला था प्रीति जिंटा वाला रोल

  • करिश्मा कपूर को मिला था प्रीति जिंटा वाला रोल​'संघर्ष' में प्रीति जिंटा लीड रोल में थीं, और उनके बचपन का किरदार आलिया भट्ट ने निभाया था। पर बहुत ही कम लोग यह जानते होंगे कि प्रीति जिंटा की जगह पहले करिश्मा कपूर को साइन किया गया था। पर एक्ट्रेस किसी वजह से यह फिल्म नहीं कर पाईं। फोटो: x.com​
  • इस टीवी एक्टर को मिला था संघर्ष में अक्षय वाला रोल

इस टीवी एक्टर को मिला था 'संघर्ष' में अक्षय वाला रोल

'संघर्ष' में अक्षय कुमार के रोल के लिए पहले टीवी एक्टर राजीव पॉल को अप्रोच किया गया था। पर बात नहीं बनी। फिल्म में अक्षय से ज्यादा प्रीति जिंटा का रोल था। लेकिन उन्होंने यह फिल्म इसलिए की क्योंकि वह लगातार कई फ्लॉप दे चुके थे। 'संघर्ष' यकीनन अक्षय कुमार के करियर में टर्निंग पॉइंट साबित हुई। फोटो: IMDb

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें