Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

शिकायत के बाद कोर्ट का बड़ा एक्शन, CBI निदेशक और DGP को नोटिस जारी…

पड़ोसन के घर पति को देखकर बेकाबू हुई पत्नी, फिर जो हुआ...

अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर

  कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों समेत 4 निरीक्षकों का ट्रांसफर, जानिए किसे मिली कौन-सी नई जिम्मेदारी…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: ओरी के साथ पार्टी कर निकलीं काजोल की बेटी नीसा देवगन तो दिखीं पूरी कन्फ्यूज, पपाराजी ने बताया- इधर है आपकी कार

Jagbhan Yadav

Wed, Feb 21, 2024

 

 

अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन मंगलवार की रात बांद्रा में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती दिखीं। जब वह वहां से निकलीं तो कार को लेकर कन्फ्यूज हो गई। इसके बाद पपाराजी ने बताया कि उनकी कार कहां खड़ी हैं और फिर नीसा जोर-जोर से हंसने लगीं।

 

अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन मुंबई में बीती रात मंगलवार को अपने दोस्तों के साथ एक बार फिर आउटिंग पर नजर आईं। नीसा के साथ कुछ और फ्रेंड्स थे जिनमें से एक सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में रहने वाले ओरी भी नजर आए। दरअसल नीसा अपने दोस्तों के साथ डिनर पर निकली थीं और ये सभी मुंबई के फेमस रेस्ट्रॉन्ट 'ला लोका मारिया' के बाहर नजर आए, जो अपने स्पैनिश कुजीन के लिए खूब फेमस है।

Nysa Devgan parties in La loca Maria with Orry and friends
काजोल के बेटी नीसा देवगन पार्टी करती दिखीं

 

चाहे भारत हो या लंदन नीसा देवगन ओरी के साथ हर जगह पार्टी करती नजर आ ही जाती हैं। अगर पपाराजी के कैमरों में ये कैप्चर नहीं होते तो सोसल मीडिया पर इनके पोस्ट से ताजा अपेडट नजर आ जाया करता है। मुंबई में पिछली रात जब ये लोग डिनर करके बाहर निकले तो नीसा की कई झलकियां कैप्चर हुईं। पहले तो नीसा कन्फ्यूज हो गईं कि उनकी कार किधर है। इसके बाद पपाराजी ने उन्हें बताया कि उनकी कार किधर है। ये सुनकर नीसा झेंप जाती हैं और फिर पलटकर अपनी कार की तरफ आगे बढ़ जाती हैं।

https://www.instagram.com/reel/C3lVDh2ysl6/?igsh=N2xwcHhvMGlzNDc0

 

पार्टी कर निकलीं और फिर कार को लेकर हुईं कन्फ्यूज

नीसा का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब छाया है। इसके बाद नीसा जब कार में बैठती हैं तो खुद पर ही खूब हंसती नजर आ रही हैं। नीसा अपने बेस्ट फ्रेंड ओरी के साथ अक्सर पार्टी करती दिखती हैं। दिसंबर में ओरी और नीसा साथ में लंदन में वकेशन इंजॉय करते दिखे थे। इस वकेशन पर उनके साथ जान्हवी कपूर भी मौजूद थी।

 

More

Kajol and Ajay Devgn Daughter Naysa Devgan parties
Naysa Devgan parties in La loca Maria with Orry

तमाम एक्ट्रेसेस के साथ ओरी की क्लोज बॉन्डिंग

ओरी बॉलीवुड स्टार किड्स और सिलेब्रिटीज के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर किया करते हैं। जान्हवी कपूर से लेकर सारा अली खान, दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, नीसा देवगन, भूमि पेडनेकर जैसी तमाम एक्ट्रेसेस के साथ ओरी की क्लोज बॉन्डिंग है।

 

Naysa Devgan parties in La loca Maria with Orry

नीसा की एक्टिंग में नहीं कोई दिलचस्पी

जहां फिल्मी सितारों के बच्चे लगातार बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर चर्चा में रह रहे हैं वहीं काजोल और अजय देवगन ये पहले ही साफ कर चुके हैं कि नीसा की एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं। नीसा अभी स्विटजरलैंड से अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं और करियर को लेकर अभी तक उन्होंने ऐसा कुछ भी खुलकर नहीं कहा है। हालांकि, स्कूल फंक्शन से नीसा के कुछ वीडियो जरूर सामने आए हैं जिसे देखकर लोगों ने उम्मीद जताई थी कि वो अच्छी एक्ट्रेस बन सकती हैं।

 

 

https://www.instagram.com/reel/C3lVDh2ysl6/?igsh=MXNyeDQweWtlNnpodQ==

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें