Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

बोलीं- आदिवासी परंपरा और विरासत को सहेजना जरूरी

DA Arrear, फेडरेशन ने CM और वित्त मंत्री को लिखा पत्र

लव ट्रायंगल के शक में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला हत्या का राज…

NH 53 पर ट्रक में जा घुसी कार, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल, कार के उड़े परखच्चे…

25 अक्टूबर को शाम 7 बजे टीवी पर होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का महा-प्रीमियर"

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

‘आवारापन 2’ का नया गाना : ‘पिया घर आया’ रिलीज, इमरान हाशमी की जोड़ी ने फिर जीता दिल

Jagbhan Yadav

Sun, Aug 23, 2026

मुंबई। इमरान हाशमी की हालिया रिलीज फिल्म ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने के साथ-साथ अपने संगीत को लेकर भी चर्चा में है। फिल्म का नया गाना ‘पिया घर आया’ रिलीज कर दिया गया है, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। नितिन कक्कड़ के निर्देशन और विशेष भट्ट के निर्माण में बनी इस एक्शन थ्रिलर के नए गाने को अखिल सचदेव ने अपनी आवाज दी है। उन्होंने ही इसके बोल लिखने के साथ संगीत भी तैयार किया है। गाने में दर्द, प्यार और भावनाओं का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है।

गाने के वीडियो में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी नजर आ रहे हैं। वीडियो में फिल्म के कुछ अहम दृश्यों को शामिल किया गया है, वहीं बैकग्राउंड में डांसर्स भी दिखाई देते हैं। गाने की भावपूर्ण धुन और बोल इसे एक अलग एहसास देते हैं। ‘पिया घर आया’ रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया और यूट्यूब पर दर्शक इसकी तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने गाने को सुकून देने वाला और भावनाओं से भरपूर बताया है।

बता दें कि ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें