Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

बोलीं- आदिवासी परंपरा और विरासत को सहेजना जरूरी

DA Arrear, फेडरेशन ने CM और वित्त मंत्री को लिखा पत्र

लव ट्रायंगल के शक में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला हत्या का राज…

NH 53 पर ट्रक में जा घुसी कार, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल, कार के उड़े परखच्चे…

25 अक्टूबर को शाम 7 बजे टीवी पर होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का महा-प्रीमियर"

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: Bigg Boss OTT 3 के टॉप 3 कंटेस्टेंट्स कौन? फिनाले से पहले देखें लिस्ट, एक का नाम सुन लगेगा झटका!

Jagbhan Yadav

Thu, Jul 25, 2024

Bigg Boss OTT 3 के टॉप 3 कंटेस्टेंट्स कौन? फिनाले से पहले देखें लिस्ट, एक का नाम सुन लगेगा झटका!

Bigg Boss OTT 3 Top 3 Contestants: बिग बॉस ओटीटी 3 इस वक्त दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। शो का विनर कौन होगा ये पता चलने में फिलहाल समय है लेकिन शो के टॉप 3 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जरूर सामने आ गई है।

Bigg Boss OTT 3 Top 3 Contestants: ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ इस वक्त दर्शकों का पसंदीदा रियलिटी शो बना हुआ है। शो जैसे-जैसे अपने फिनाले के करीब आ रहा है, काफी दिलचस्प होता जा रहा है। एक तरफ शो में बिग बॉस कंटेस्टेंट्स को नए-नए टास्क दे रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर दर्शक अपने-अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को भर-भरकर वोट्स कर रहे हैं, जिससे वो उन्हें शो जीता सकें। बीते दिनों शो के सभी कंटेस्टेंट्स की एक लिस्ट जारी हुई थी, जिसमें कौन सदस्य दर्शकों का फेवरेट है, उसका नाम दिया गया था। लिस्ट में सबसे ऊपर लवकेश कटारिया का नाम था, जबकि दूसरे नंबर पर सना मकबूल का नाम था। इसके अलावा यूट्यूबर विशाल पांडे और शिवानी कुमारी भी दर्शकों की फेवरेट बनी हुई हैं लेकिन आपको बता दें कि फिनाले से पहले बिग बॉस ओटीटी 3 के टॉप 3 कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ गए हैं, जिन्हें सुनने के बाद आपको एक बार को झटका जरूर लगेगा।

टॉप 3 कंटेस्टेंट्स कौन?

बिग बॉस से जुड़े लेटेस्ट अपडेट देने वाले सोशल मीडिया पेज ‘लेडी खबरी’ ने एक ट्वीट किया है, जिसमें शो के टॉप 3 कंटेस्टेंट्स के नाम अनाउंस किए गए हैं। इन नामों को जारी करते हुए ही बताया गया है कि ये कंटेस्टेंट्स बिग बॉस ओटीटी 3 के टॉप 3 के फिक्स 3 कंटेस्टेंट्स हैं, जिन्हें बुकमार्क करने के लिए कहा गया है। हैरानी की बात ये है कि इन नामों में न तो टॉप पर बने हुए कंटेस्टेंट लकवेश कटारिया का नाम शामिल है और न ही सना मकबूल या शिवानी कुमारी का नाम शामिल है।

एक नाम कर देगा हैरान

लेडी खबरी की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस ओटीटी 3 के टॉप 3 कंटेस्टेंट्स में रणवीर शौरी, अरमान मलिक और नैजी का नाम शामिल है। जाहिर है कि रणवीर शौरी को घर का काफी मजबूत कंटेस्टेंट माना जा रहा है। कई लोग उनके अंदर विनर क्वालिटी देख रहे हैं। इस वक्त उन्हें ‘हाउस ऑफ द हेड’ की पावर भी दी गई है। वहीं अरमान मलिक की बात करें तो उन्हें भी काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि रैपर नैजी का नाम दर्शकों को हैरान कर सकता है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि नैजी का गेम कई बार शो में समझ नहीं आता है।

कौन होगा शो का विनर?

वैसे आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए इन टॉप 3 कंटेस्टेंट्स के नाम कितने सही हैं या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बता सकेगा। फिलहाल लवकेश कटारिया, विशाल पांडे, सना मकबूल और शिवानी कुमारी का नाम टॉप 3 में नहीं होना हैरानी की बात जरूर है। जाहिर है कि लवकेश कटारिया को पहले दिन से शो में काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा उन्हें बाहर से एल्विश आर्मी भी काफी सपोर्ट कर रही है। वहीं शिवानी कुमारी भी पॉपुलैरिटी में किसी से कम नहीं दिख रही हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि जनता किसे अपना विनर चुनती है?

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें