Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

, होटल-रेस्टोरेंट में भी नॉनवेज पर बैन; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर; धनतेरस की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में दो की मौत

PM आवास योजना 2.0 के तहत केंद्र ने दी मंजूरी

आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास

युवक को चाकुओं से गोदा, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

Kidney Damage symptoms: किडनी डैमेज के संकेत आंखों में भी दिखते हैं, ज : Kidney Damage symptoms: किडनी डैमेज के संकेत आंखों में भी दिखते हैं, जानें 4 बड़े लक्षण

Jagbhan Yadav

Sun, Nov 9, 2025

Kidney Damage symptoms: किडनी हमारे शरीर से खून को फिल्टर करने और टॉक्सिन्स निकालने का काम करती है। लेकिन जब किडनी कमजोर होने लगती है, तो इसके लक्षण सिर्फ हाथ-पैर या शरीर में नहीं, बल्कि आंखों में भी दिखाई देने लगते हैं। कई बार लोग इन संकेतों को थकान या नींद की कमी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर किडनी फेलियर जैसी स्थिति तक पहुंचा सकता है।

1. आंखों के आसपास सूजन

2. आंखें लाल होना और खुजली

3. धुंधला दिखाई देना

4. आंख में खूनस्राव

यहां जानिए आंखों से जुड़े वे चार लक्षण, जो किडनी डैमेज का संकेत हो सकते हैं:

1. आंखों के आसपास सूजन

आंखों के नीचे या पलकों पर सूजन आना किडनी खराब होने का सबसे आम संकेत है।
जब किडनी ठीक से काम नहीं करती, तो शरीर का जरूरी प्रोटीन (एल्ब्यूमिन) यूरिन के जरिए बाहर निकलने लगता है।
इससे खून में प्रोटीन की कमी होती है और पानी आंखों के आसपास जमा होकर सूजन पैदा करता है।
 ऐसा दिखे तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।

2. आंखें लाल होना और खुजली

किडनी डैमेज होने पर खून में टॉक्सिन्स और यूरिया बढ़ जाता है।
ये जहरीले तत्व आंखों और त्वचा में जमा होकर तेज खुजली और रेडनेस पैदा करते हैं।
इसे मेडिकल भाषा में यूरिमिक प्रुरिटस कहा जाता है।

3. धुंधला दिखाई देना

अचानक नजर धुंधली होने लगे तो यह हाई ब्लड प्रेशर की वजह से हो सकता है, जो किडनी की बीमारी से जुड़ा होता है।
हाई BP आंखों की नाजुक नसों को नुकसान पहुंचाता है।
 इससे रेटिनोपैथी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

4. आंख में खूनस्राव

आंख में ब्लीडिंग किडनी डैमेज का गंभीर संकेत है।
किडनी खराब होने पर हाई BP आंखों की छोटी नसों को फाड़ सकता है, जिससे सफेद हिस्से में लाल धब्बे या खून दिखाई देने लगता है।
यह मेडिकल इमरजेंसी है, तुरंत इलाज जरूरी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें