Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

बोलीं- आदिवासी परंपरा और विरासत को सहेजना जरूरी

DA Arrear, फेडरेशन ने CM और वित्त मंत्री को लिखा पत्र

लव ट्रायंगल के शक में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला हत्या का राज…

NH 53 पर ट्रक में जा घुसी कार, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल, कार के उड़े परखच्चे…

25 अक्टूबर को शाम 7 बजे टीवी पर होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का महा-प्रीमियर"

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

“सरदार वल्लभ भाई पटेल : की पुण्यतिथि पर अपना दल (एस) ने दी श्रद्धांजलि”

Jagbhan Yadav

Mon, Dec 15, 2025

मध्य प्रदेश,दिसंबर 2025 : लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर अपना दल (एस) मध्य प्रदेश इकाई द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी श्री आर. बी. सिंह पटेल ने कहा कि “सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किए, वे सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प और मजबूत नेतृत्व से सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर आधुनिक भारत की नींव रखी। आज आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रहित में कार्य करें।”

इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने संकल्प लिया कि सरदार पटेल के विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य निरंतर किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें