Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 1 घायल

विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

कच्ची चीनी के आयात नियम बदले

, जानिये अब कितना मिलेगा डीए, 1 जनवरी से मिलेगा एरियर्स का लाभ…

स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़े पैमाने में हुए शिक्षकों के तबादले, देखें आदेश

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

भोपाल बना खेल गतिविधियों का केंद्र : बड़े तालाब में जूनियर रोइंग चैंपियनशिप का आगाज: 23 राज्यों के 400 खिलाड़ी जुटे

Jagbhan Yadav

Wed, Nov 26, 2025

भोपाल के बड़े तालाब में पानी की लहरों के बीच अगले पाँच दिनों तक खेलों का रोमांच देखने को मिलेगा। यहां 45वीं नेशनल जूनियर रोइंग चैंपियनशिप और 8वीं इंटर स्टेट चैलेंजर्स प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 30 नवंबर तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में देशभर के 23 राज्यों से करीब 400 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, तेलंगाना और केरल जैसे प्रमुख राज्यों के खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस भव्य आयोजन का शुभारंभ करते हुए कहा कि खेल विभाग के लिए यह दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज किया जाएगा। उन्होंने इसे दोहरी खुशी बताते हुए कहा कि भोपाल को इस चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है और रोइंग में नेशनल चैंपियनशिप का गौरव भी हासिल है। उनके अनुसार, चैंपियन होना और चैंपियनशिप होस्ट करना—दोनों ही जिम्मेदारियाँ प्रदेश के खेल इतिहास में अहम स्थान रखती हैं।

सीएम ने बड़े तालाब की सुंदरता और उपयोगिता को देश की सर्वश्रेष्ठ वॉटर स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन बताते हुए कहा कि इतनी सुंदर एवं रमणीय झील में प्रतियोगिता कराना सौभाग्य की बात है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले चार दिनों में यह आयोजन देश-प्रदेश और खेल जगत के लिए एक महाकुंभ का रूप ले लेगा, जो नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा।

इस प्रतियोगिता का संचालन खेल विभाग द्वारा रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से किया जा रहा है। बोट हाउस और संबंधित सुविधाओं को प्रतियोगिता के मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है ताकि खिलाड़ियों को हर प्रकार की सहूलियत मिल सके और वे बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें।

Tags :

#Bhopal #RowingChampionship #JuniorNationalGames #WaterSports #IndianSports #UpperLakeBhopal #SportsEvent #Athletes #MadhyaPradesh #RowingIndia

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें