Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा—यही हमारी संस्कृति की असली पहचान

भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 1 घायल

विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

कच्ची चीनी के आयात नियम बदले

, जानिये अब कितना मिलेगा डीए, 1 जनवरी से मिलेगा एरियर्स का लाभ…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

भोपाल में फिर सजेगा साहित्य का महाकुंभ : 9 जनवरी से शुरू होगा BLF 2026, युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने की तैयारी पूरी

Jagbhan Yadav

Sun, Nov 30, 2025

राजधानी भोपाल अगले वर्ष फिर एक बड़े साहित्यिक आयोजन का केंद्र बनने वाला है। यहां 9 से 11 जनवरी 2026 तक भारत भवन में प्रतिष्ठित भोपाल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल (BLF) का आठवां संस्करण आयोजित किया जाएगा। यह तीन दिन का साहित्यिक और सांस्कृतिक महाकुंभ देशभर के उन लेखकों, साहित्यकारों और कला प्रेमियों को एक मंच पर लाएगा, जो अपनी अभिव्यक्ति को नए आयाम देना चाहते हैं।

फेस्टिवल में इस बार भी छात्रों के लिए बहुप्रतीक्षित बीएलएफ–मंजुल पोएट्री राइटिंग कॉन्टेस्ट आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराना है। हर साल बड़ी संख्या में विद्यार्थी इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनते हैं और अपनी रचनात्मक क्षमता का परिचय देते हैं।

प्रतियोगिता में दो श्रेणियां रखी गई हैं—कक्षा 9 से 12 तक के छात्र और कॉलेज के UG–PG छात्र। इस वर्ष कविता लेखन दो विषयों पर आधारित होगी—(A) भारतीय सैनिक और (B) उमंग। प्रतिभागी हिंदी या अंग्रेजी, किसी भी भाषा में 30 पंक्तियों तक की मौलिक कविता भेज सकेंगे। प्रविष्टियां केवल BLF की वेबसाइट के माध्यम से स्वीकार की जाएंगी और अंतिम तिथि 25 दिसंबर 2025 रात 10 बजे तक है।

विजेताओं की घोषणा 6 जनवरी 2026 को ईमेल और मोबाइल के जरिए की जाएगी। चयनित प्रतिभागियों को 11 जनवरी को भारत भवन में अपनी कविता मंच से पढ़ने का अवसर मिलेगा। यह केवल पुरस्कार ही नहीं, बल्कि युवा रचनाकारों को पहचान, मंच और प्रोत्साहन देने का महत्वपूर्ण कदम है।

फेस्टिवल के निदेशक राघव चंद्रा ने बताया कि इस प्रतियोगिता से छात्रों को न सिर्फ सम्मान मिलेगा, बल्कि उन्हें काव्य पाठ और प्रस्तुति दोनों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिलेगा। वहीं मंजुल पब्लिशिंग हाउस के निदेशक विकास राठौजा ने कहा कि यह पहल छात्रों में पढ़ने की आदत और साहित्य के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Tags :

#BLF2026 #BhopalFestival #PoetryContest #StudentTalent #LiteratureAndArt #IndiaCulture #YouthCreativity #BharatBhavan

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें