Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, 2 की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर

से रोशन हुआ कामती साहू का घर, बिजली बिल हुआ शून्य

112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

झमाझम बारिश से जतमई का वाटरफॉल हुआ गुलजार, सैलानियों की लग रही भीड़

राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

MP में हैरान कर देने वाला मामला : ट्रेन की चपेट में आने से गाय के हुए टुकड़े, पेट में से जिंदा निकला बछ़ड़ा और 15 किलो पॉ

Jagbhan Yadav

Sat, Dec 20, 2025

सिवनी : सिवनी–नागपुर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर आज सुबह एक ऐसा दर्दनाक दृश्य सामने आया, जिसने हर संवेदनशील व्यक्ति को भीतर तक झकझोर दिया। ट्रेन की चपेट में आने से एक गाय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। लेकिन इस हृदयविदारक हादसे के बीच एक मार्मिक और चौंकाने वाला दृश्य भी सामने आया। मृत गाय के पेट में मौजूद उसका बछड़ा जीवित था। मौके पर मौजूद लोगों ने साहस और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए तुरंत उसे सुरक्षित बाहर निकाला। मौत के सन्नाटे के बीच जीवन की यह हल्की-सी सांस हर आंख को नम कर गई।

PunjabKesari

गाय के पेट से निकला पॉलिथीन का गुच्छा

इसी दौरान एक और भयावह सच्चाई उजागर हुई कि मृत गौमाता के पेट से करीब 10 से 15 किलो पॉलिथीन का गुच्छा निकला। यह वही पॉलिथीन है, जिसे हम रोज़ाना लापरवाही से सड़कों, बाजारों और नालियों में फेंक देते हैं—यह जाने बिना कि यही कचरा निरीह पशुओं के लिए मौत का कारण बन रहा है। यह सिर्फ एक हादसा नहीं है,यह हमारे व्यवहार पर कठोर सवाल है। यह हमारी स्वच्छता व्यवस्था और सामाजिक जिम्मेदारी की परीक्षा है।

घटना की जानकारी मिलते ही गौभक्त धनराज माना ठाकुर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही वार्ड पार्षद पं. विजय मिश्रा (गोलू पंडित) भी वहां मौजूद रहे। नगर पालिका के संसाधनों से विधिवत गड्ढा खुदवाया गया और गौमाता का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया गया।.

यह घटना हमें सोचने पर मजबूर करती है—

  • क्या हम अब भी नहीं समझेंगे?

  • क्या एक और ऐसी मौत का इंतजार करेंगे?

आज यह गौमाता थी, कल कोई और निर्दोष जीव हो सकता है।

अब समय आ गया है कि हम— पॉलिथीन का बहिष्कार करें, बेसहारा पशुओं के प्रति संवेदनशील बनें और अपने शहर और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाएं। कभी-कभी एक घटना, एक तस्वीर या एक दृश्य पूरी सोच बदलने के लिए काफी होता है।

 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें