मध्य प्रदेश के सागर जिले के : महंत शंकर शरण महाराज ने जहर खाकर दी जान, परिजनों ने ब्लैकमेल के आरोप लगाए
Jagbhan Yadav
Thu, Nov 27, 2025
सागर जिले के रुरावन गांव में गुरुवार को एक दुखद घटना सामने आई, जहां भीमकुंड के महंत शंकर शरण महाराज ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सुबह वे मंदिर के पुजारी भागीरथ से मिले और भावुक होकर गले लगाते हुए बोले, “मैंने विष पी लिया है।” कुछ देर बाद वे अपने कमरे में जाकर गिर पड़े। उनकी गंभीर हालत देखकर उन्हें तुरंत बंडा अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से स्थिति नाज़ुक होने पर जिला अस्पताल रेफ़र किया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
महंत के परिजनों के अनुसार वे कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान थे। उनका आरोप है कि छतरपुर की रहने वाली एक महिला और खजुराहो क्षेत्र के दो पुरुष मिलकर महंत पर झूठे आरोप लगाते थे। महिला ने महंत पर हाथ पकड़ने का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की थी। परिजनों का कहना है कि इन्हीं लोगों ने महंत को एक झूठे केस में फँसाने की धमकी दी और 1 करोड़ रुपये की मांग भी की।
तनाव बढ़ने के कारण महंत भीमकुंड छोड़कर रुरावन लौट आए थे। महंत के भाई धर्मेंद्र दुबे के अनुसार गुरुवार को पुलिस पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जिससे महंत का आत्मसम्मान आहत हुआ। अपनी छवि खराब होने के डर से उन्होंने यह बड़ा कदम उठा लिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची, पंचनामा बनाया और शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर एक महिला और दो पुरुषों के खिलाफ गंभीर आरोपों की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Tags :
Mahant Shankar Sharan Maharaj Sagar News Chhatarpur Blackmail Case Suicide Case Police Investigation Bheema Kund Ashram Madhya Pradesh News
विज्ञापन
विज्ञापन