भूत ने बुलाया और चली गई… दो दिन से लापता महिला जंगल में मिली, पूछताछ म : भूत ने बुलाया और चली गई… दो दिन से लापता महिला जंगल में मिली, पूछताछ में कही चौंकाने वाली बात
Jagbhan Yadav
Sun, Sep 28, 2025
संजय यादव, सिंगरौली। मध्यप्रदेश यूं ही नहीं अजीबोगरीब बातों के लिए जाना जाता है। दरअसल, सिंगरौली जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला का कहना है कि भूत ने उसे बुलाया था इसलिए वह जंगल गई थी। आइए जानते है आखिर पूरा मामला क्या है…
पूरा मामला सिंगरौली जिले के जयंत चौकी क्षेत्र का है। पुलिस टीम ने रविवार को 43 वर्षीय महिला को नेहरू अस्पताल के पीछे जंगल से बरामद किया। पुलिस ने बताया कि बनौली इलाके के निवासी बिरेन्द्र कुमार जायसवाल ने जयंत चौकी पहुंचकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसकी पत्नी नववरण जायसवाल का इलाज कराने के लिए नेहरू अस्पताल ले गया था। ओपीडी में पर्ची बना रहे थे तभी मानसिक रूप से कमजोर नववरण लापता हो गई।
पुलिस ने इनाम किया था घोषित
पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया। वहीं एसपी मनीष खत्री ने गुमशुदगी की दस्तयाबी के लिए 10 हजार का इनाम भी घोषित किया था। यह मामला काफी तूल पकड़ने लगा और तत्काल पांच सदस्यीय टीम भी अलग-अलग स्थानों में रवाना होकर छानबीन करने लगी। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगालने जाने लगे। फिर भी कोई सुराग नहीं मिला। सीमावर्ती राज्य यूपी समेत, बस पड़ाव, रेलवे स्टेशन, टेम्पो स्टैंड सब जगह पुलिस तलाश करती रही। आखिर में डॉग स्क्वायड का सहारा लिया गया।
डॉग स्क्वायड से मिली मदद
डॉग स्क्वायड, नेहरू अस्पताल के पीछे जंगलों की तरफ ले गया। जिस पर पुलिस टीमें भी कॉम्बिंग सर्च करते हुए जंगल पहुंची और महिला को दस्तयाब किया। बताया जा रहा है कि जब महिला को पुलिस ने दस्तयाब किया तो उसने बताया कि अचानक भूत ने बुला लिया था, इसलिए वह छुपी थी और भूत बोलने नहीं दे रहा था। यह सुनकर पुलिस भी दंग रह गई।
जांच जारी
हालांकि पुलिस प्रेत बाधा को मानने को तैयार नहीं हो रही है, लेकिन शहर सीएसपी पुन्नू परस्ते यह जरूर कह रहे हैं कि इस तरीके से बात सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है और महिला को मानसिक रूप से विक्षिप्त मान रही है। फिलहाल महिला के मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली है।
Tags :
Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today new
विज्ञापन
विज्ञापन