Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

बोलीं- आदिवासी परंपरा और विरासत को सहेजना जरूरी

DA Arrear, फेडरेशन ने CM और वित्त मंत्री को लिखा पत्र

लव ट्रायंगल के शक में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला हत्या का राज…

NH 53 पर ट्रक में जा घुसी कार, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल, कार के उड़े परखच्चे…

25 अक्टूबर को शाम 7 बजे टीवी पर होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का महा-प्रीमियर"

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: सतना में दिल दहला देने वाली घटना आई सामने,टब बना मौत की वजह,खेल खेल गयी जान…

Jagbhan Yadav

Sat, Mar 22, 2025

सतना :- अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि बच्चे को अकेला छोड़ना बेहद खतरनाक हो सकता है.

दरअसल, सतना से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें डेढ़ साल के मासूम रितिक की टब में डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि जब घटना घटी तब रितिक घर पर अकेला था और उसके माता-पिता खेत में फसल की कटाई कर रहे थे.

खेलते-खेलते पानी के टब में घुसा मासूम

पुलिस के मुताबिक डेढ़ साल का रितिक गौड़ अपने घर पर अकेला था और उसके पिता हेमराज गौड़ और मां खेत पर काम कर रहे थे. इसी दौरान खेलते-खेलते वह घर के आंगन में रखे पानी से भरे टब के पास पहुंच गया. रितिक पानी से खेलते हुए टब के अंदर जा घुसा, और देखते ही देखते डूबने लगा. इस दौरान उसकी चीख-पुकार सुनने वाला घर पर कोई नहीं था. आखिर में मासूम रितिक की पानी में तड़प-तड़प कर मौत हो गई.

टब में डूबा मिला रितिक

जब मासूम के मां-बाप भोजन के लिए घर आए तो देखा कि रितिक पानी के टब में डूबा हुआ है, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. उसे आनन-फानन में पानी से निकालकर अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, उसकी मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. परिजन अपने आप को ही दोषी मानते हुए ये कह रहे हैं कि उसे अकेला न छोड़ते तो शायद यह घटना न होती. पूरे गांव में खबर तेजी से फैली और जिसने भी सुना वह हैरान रह गया.

फसल काटने गए थे मां-बाप

इस घटना पर मझगवां थाना प्रभारी आदित्य नारायण दुबे ने बताया, थाना क्षेत्र गोदान टोला में एक घटना सामने आई है, जहां डेढ़ वर्ष के मासूम रितिक पिता हेमराज गौड़ की घर में रखे पानी के टब में डूब कर मौत हो गई है. जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त उसके माता-पिता खेत की फसल कटाई में गए थे, और मासूम घर पर अकेला था, पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें