Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा—यही हमारी संस्कृति की असली पहचान

भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 1 घायल

विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

कच्ची चीनी के आयात नियम बदले

, जानिये अब कितना मिलेगा डीए, 1 जनवरी से मिलेगा एरियर्स का लाभ…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

अवैध क्लिनिक चलाने पर बड़ी कार्रवाई : उज्जैन में नवजात की मौत के मामले की आरोपी फर्जी डॉक्टर आज गिरफ्तार

Jagbhan Yadav

Sat, Nov 29, 2025

उज्जैन में नवजात शिशु की मौत के मामले में फरार चल रही फर्जी डॉक्टर तैयबा शेख को पुलिस ने आज शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके इलाके में देखे जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। करीब दो महीने से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, क्योंकि उस पर बिना डिग्री और बिना पंजीकरण के क्लिनिक चलाने तथा प्रसूति उपचार करने के गंभीर आरोप थे।

यह पूरा मामला 2 अक्टूबर को सामने आया था। चिंतामन में रहने वाले लखन मालवीय अपनी पत्नी काजल को प्रसव पीड़ा होने पर मक्सी रोड स्थित पांचवासा क्षेत्र के ‘आशीर्वाद अस्पताल’ लेकर पहुंचे थे। अस्पताल में तैयबा शेख ने खुद को डॉक्टर बताते हुए काजल को भर्ती कर लिया। इलाज के नाम पर उसे खून की बोतल चढ़ाई गई और दिनभर इंजेक्शन व दवाएं दी गईं।

इलाज के दौरान काजल की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद तैयबा शेख उसे दूसरे अस्पताल ले गई, लेकिन वहाँ काजल और उसके परिवार को बिना किसी उपचार के छोड़कर भाग गई। इसी दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई, जिससे परिवार स्तब्ध रह गया।

घटना सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आशीर्वाद अस्पताल को 3 अक्टूबर को सील कर दिया। जांच में पता चला कि तैयबा शेख न तो किसी मेडिकल योग्यता वाली डॉक्टर है और न ही उसके क्लिनिक का कोई पंजीकरण था। वह अवैध रूप से 'खुशी क्लिनिक' और 'आशीर्वाद मेडिकल एंड सर्जिकल क्लिनिक' का संचालन करती थी।

नवजात की मौत, अवैध क्लिनिक चलाने और गंभीर लापरवाही के आरोप में उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था। आज उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

Tags :

#Ujjain #FakeDoctor #NewbornDeathCase #PoliceArrest #IllegalClinic #MadhyaPradeshNews #CrimeUpdate

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें