Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

बोलीं- आदिवासी परंपरा और विरासत को सहेजना जरूरी

DA Arrear, फेडरेशन ने CM और वित्त मंत्री को लिखा पत्र

लव ट्रायंगल के शक में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला हत्या का राज…

NH 53 पर ट्रक में जा घुसी कार, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल, कार के उड़े परखच्चे…

25 अक्टूबर को शाम 7 बजे टीवी पर होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का महा-प्रीमियर"

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: जयमाला के दौरान दूल्हा पसंद नहीं आया तो लौटा दी बारात दुल्हन बोली फिल्टर वाली फोटो क्यों दिखाई

Jagbhan Yadav

Fri, Apr 19, 2024

जयमाला के दौरान दूल्हा पसंद नहीं आया तो लौटा दी बारात दुल्हन ने बोली फिल्टर वाली फोटो क्यों दिखाई

दैनिक मधुर इंडिया। राहुल वर्मा।..✍️

ग्वालियर। पहली बार ग्वालियर में ऐसा मामला सामने आया है, जब किसी दुल्हन ने दूल्हे की शक्ल पसंद न आने पर शादी करने से इनकार कर दिया। युवती आगरा से शादी रचाने के लिए परिवार के साथ ग्वालियर के उटीला गांव आई थी। यहां जयमाला से पहले तक तो सबकुछ ठीक रहा, जैसे ही जयमाला के लिए दुल्हन आई तो उसने दूल्हे की शक्ल देखी।

शक्ल देखते ही बोली

फोटो में शक्ल कुछ और थी, हकीकत में कुछ और है, इसलिए वह शादी नहीं करेगी। अगर जबरदस्ती की तो यहीं जहर खा लेगी। घराती और बाराती बुरी तरह घबरा गए। मामला थाने तक पहुंच गया। जब थाने में दुल्हन से महिला पुलिस अधिकारी ने बात की तो वह बोली- जो फोटो उसे उसके पिता ने मोबाइल में दिखाई थी,

वह फिल्टर लगाकर भेजी गई थी।
धोखे में रखकर शादी करवाई जा रही थी, इसलिए वह शादी नहीं करेगी। कुछ देर हंगामा भी हुआ, लेकिन आखिर यह रिश्ता होने से पहले ही टूट गया। वधू पक्ष वापस आगरा लौट गया, वर पक्ष ने जो उपहार और सामान मिला था, वह वापस कर दिया। देर रात तक उटीला में हंगामा चलता रहा।
आगरा स्थित अछनेरा की रहने वाली ममता पुत्री अचल सिंह की शादी ग्वालियर के उटीला गांव के रहने वाले रामेश्वर चौहान के बेटे अनिल चौहान से तय हुई थी। शादी से पहले युवती के पिता और अन्य स्वजन ने ही युवक से मुलाकात की। युवती को मोबाइल में फोटो दिखाकर शादी तय कर दी। गुरुवार को बारात आगरा से उटीला आई।
अनिल घोड़ी चढ़ गया


नाचते-गाते सभी बराती विवाह स्थल पर पहुंचे। जहां दरवाजे पर दूल्हे का तिलक हुआ और कुछ ही देर में दुल्हन अपनी सहेलियों और बहनों के साथ स्टेज पर जयमाला के लिए पहुंची। जयमाला डालने से पहले दुल्हन ने अनिल की शक्ल देखी, इसके बाद तो उखड़ गई और शादी से इनकार कर दिया।
उसने जयमाला फेंक दी और सीधे बोली- उसे फिल्टर फोटो दिखाकर गुमराह किया गया था। किसी तरह स्वजन ने जयमाला करवाई तो वह स्टेज से उतरकर कमरे में भाग गई। यहां कमरे में खुद को बंद कर लिया। वर पक्ष शादी करने पर अड़ गया और यहां विवाद की स्थिति बन गई। देर रात विवाद थाने तक पहुंच गया।


उटीला थाना प्रभारी ने वर पक्ष और महिला पुलिस अधिकारी ने वधू पक्ष को बैठाया। दोनों से बात की गई। यहां दुल्हन उससे शादी के लिए तैयार ही नहीं थी। इसके बाद पुलिस अधिकारी बोले कि बिना मर्जी के शादी कराना संभव नहीं है, आखिर शादी टूट गई। रात को वधू पक्ष ने हाथ जोड़े और यहां से चले गए।
युवती बोली- एक बार मुलाकात तो करा देते, आज यह दिन नहीं देखना पड़ता जब युवती से थाने में बात की गई तो वह बोली कि उसके पिता ने फोटो दिखाई थी, जिसमें फिल्टर का इस्तेमाल कर युवक का रंग तक साफ नहीं दिख रहा था। जब हकीकत में वह सामने आया तो शक्ल अलग थी। अगर एक बार परिवार वाले मुलाकात करा देते तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता। फोटो में शक्ल अलग थी, वर अलग है। फोटो में फिल्टर का उपयोग किया गया था। युवती शादी के लिए तैयार नहीं थी, इसलिए शादी संपन्न नहीं हो सकी। विवाद हुआ था तो दोनों पक्षों को थाने लाकर काउंसलिंग की थी। - शिवम राजावत थाना प्रभारी, उटील

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें