Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय…..

70 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

परंपराओं और नवाचारों का निरंतर उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय – मुख्यमंत्री साय

भद्रा का साया नहीं, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, रायपुर समेत प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CYBER : व्हाट्सऐप पर शादी का कार्ड खोलते ही बिजनेसमैन के खाते से उड़ गए 5 लाख

Jagbhan Yadav

Tue, May 12, 2026

बेंगलुरु। व्हाट्सऐप पर आए एक फर्जी शादी के कार्ड ने बेंगलुरु के एक व्यवसायी को लाखों का नुकसान पहुंचा दिया। साइबर ठगों ने शादी के निमंत्रण के नाम पर APK फाइल भेजी, जिसे डाउनलोड करते ही पीड़ित का मोबाइल हैक हो गया और कुछ ही मिनटों में उसके खाते से 5 लाख रुपये से ज्यादा निकाल लिए गए।

मैसेज में लिखा था कि शादी समारोह की पूरी जानकारी देखने के लिए अटैचमेंट डाउनलोड करें। कार्ड बिल्कुल असली निमंत्रण जैसा दिखाई दे रहा था, जिससे व्यवसायी ठगी का शिकार हो गया। पुलिस जांच में सामने आया कि APK फाइल डाउनलोड करते ही ठगों को फोन की गोपनीय जानकारी और बैंकिंग एक्सेस मिल गया। इसके बाद 16 अप्रैल 2026 की सुबह 4:45 से 4:54 बजे के बीच कई UPI ट्रांजेक्शन कर कुल 5,00,440 रुपये निकाल लिए गए।

आशंका है कि इसी तरह के मैसेज शहर के कई लोगों को भेजे गए हैं और यह एक बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66(C), 66(D) और BNS 2023 की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर एक्सपर्ट्स ने लोगों को सलाह दी है कि व्हाट्सऐप पर आए किसी भी APK फाइल या अनजान लिंक को डाउनलोड न करें, क्योंकि एक छोटी सी गलती बैंक खाता खाली कर सकती है।

 

 

 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें