Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

खड़ी लॉरी से टकराई कार, तमिलनाडु के आठ इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

बिहार में बाढ़ का कहर जारी

बच्चों के साथ की बातचीत, शताब्दी समारोह में हुए शामिल

में खुल रहे औद्योगिक विकास और रोजगार के नए द्वार

, बोले- अदालतें आम आदमी की उम्मीद का मंदिर हैं

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

दिल्ली मेट्रो से सफर कर एसआरसीसी पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, : बच्चों के साथ की बातचीत, शताब्दी समारोह में हुए शामिल

Jagbhan Yadav

Sat, Sep 5, 2026

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली मेट्रो से सफर कर दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोह में शिरकत की। प्रधानमंत्री शाम करीब 6:58 बजे दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर स्थित विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पहुंचे। उनके दौरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने स्टेशन और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे।

प्रधानमंत्री का यह दौरा श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए हुआ। कार्यक्रम को देखते हुए दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने विश्वविद्यालय प्रशासन तथा मेट्रो प्रबंधन के साथ समन्वय कर पहले से विस्तृत सुरक्षा योजना तैयार की थी। शनिवार शाम विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रही।

प्रधानमंत्री के मेट्रो से पहुंचने को लेकर विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी। स्टेशन में आने-जाने वाले यात्रियों पर कड़ी नजर रखी गई।मेट्रो स्टेशन की ओर आने वाले तथा आसपास के प्रमुख मार्गों पर भी सुरक्षा एजेंसियों ने लगातार निगरानी और गश्त की। येलो लाइन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी और यात्रियों की सघन जांच की गई, ताकि किसी भी तरह की सुरक्षा चूक की संभावना न रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिल्ली मेट्रो से यात्रा का सिलसिला 25 अप्रैल 2015 को शुरू हुआ था। उस समय उन्होंने धौला कुआं मेट्रो स्टेशन से द्वारका तक मेट्रो से सफर किया था। उन्हें राष्ट्रीय खुफिया अकादमी के एक कार्यक्रम में शामिल होना था।सड़क मार्ग से यात्रा करने पर सुरक्षा व्यवस्था के कारण आम लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए प्रधानमंत्री ने मेट्रो से जाने का विकल्प चुना था। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली दिल्ली मेट्रो यात्रा थी। यात्रा के बाद उन्होंने मेट्रो सफर का अनुभव साझा करते हुए इसे पसंद करने की बात कही थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले वर्ष 2013 में गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए भी श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने कॉलेज के छात्रों को संबोधित किया था। करीब 13 वर्ष बाद प्रधानमंत्री का दोबारा एसआरसीसी परिसर पहुंचना संस्थान के लिए विशेष अवसर माना जा रहा है।शिक्षक दिवस और कॉलेज के शताब्दी वर्ष का अवसर एक साथ होने के कारण शनिवार को आयोजित कार्यक्रम का महत्व और बढ़ गया। शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री की मौजूदगी को लेकर कॉलेज के विद्यार्थियों और शिक्षकों में भी उत्साह देखा गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें