Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

रायपुर जेल के 67 बंदियों को मिला कौशल प्रमाण-पत्र

मंडल ने बनाया नया रिकार्ड, 1 दिन में 14 लाख 53 हजार 645 वसूले गये जुर्माना

भाजपा महिला मोर्चा की टीम को आठ प्वाइंट से परास्त कर महाराष्ट्र मंडल विजेता

सुपोषण की ओर सशक्त कदम, मातृ-शिशु स्वास्थ्य को मिला नया संबल

से दिव्यांगजनों को मिली नई दिशा, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: ED मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका

Jagbhan Yadav

Wed, Feb 7, 2024

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। ईडी ने पेश न होने पर कोर्ट में अर्जी दी थी। जिस पर कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को समन भेजा गया। जिसमें 17 फरवरी को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है।

29 को खुद हाजिर हों

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 29 फरवरी को राऊज ऐवेन्यू कोर्ट में पेश होना होगा। 6 साल पुराने आपराधिक मानहानि केस में केजरीवाल को पेशी का यह आदेश दिया गया है। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख को बुधवार को ही पेश होना था। हालांकि, उनके वकील ने बजट में व्यस्तता की वजह से मुख्यमंत्री के लिए व्यक्तिगत पेशी से छूट की मांग की। अदालत ने केजरीवाल के वकील की प्रार्थना को स्वीकार किया और 29 फरवरी को हाजिर होने को कहा।

मामला यूट्यूबर ध्रुव राठी का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने से जुड़ा है। सोशल मीडिया पेज ‘I Support Narendra Modi’ के संस्थापक विकास संकृत्यायन ने मानहानि का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि ध्रुव राठी ने झूठी और अपमानजनक बातें कहते हुए वीडियो बनाया था, जिससे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगे बढ़ाया। इस केस में केजरीवाल को कोर्ट ने समन भेजा था। दिल्ली के सीएम ने समन को रद्द कराने के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। दो दिन पहले ही अदालत ने केजरीवाल की याचिका को खारिज कर दिया और कहा कि अपमानजक सामग्री को रीट्वीट करना भी मानहानिकारक है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें