Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

में हज-2027 के ऑनलाइन आवेदन हेतु निःशुल्क ई-सुविधा केंद्र शुरू

विष्णुभोग चावल से मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का सम्मान….

शनि 27 जुलाई से होंगे वक्री, इन 5 राशियों पर मंडराएगा खतरा... 18 नवंबर तक रहें सावधान!

की जयंती पर वन मंत्री कश्यप ने अर्पित की पुष्पांजलि

भरोसे का नया सहारा ‘वीबी-जी राम जी’

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

दिल्ली में सरकार का एक साल : BJP का बड़ा दांव, 500 ई-बसों से दिखेगी विकास की रफ्तार

Jagbhan Yadav

Sun, Feb 8, 2026

नेशनल डेस्कः दिल्ली में बीजेपी सरकार का एक साल पूरा होने जा रहा है और इसे बड़े उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी की गई है। 8 फरवरी से 20 फरवरी तक पूरी दिल्ली में लगातार कार्यक्रम होंगे, ताकि सरकार के कामकाज और उपलब्धियां आम जनता तक पहुंचाई जा सकें। इस दौरान नए प्रोजेक्ट्स के उद्घाटन और शिलान्यास भी किए जाएंगे। इस जश्न का मुख्य केंद्र दिल्ली का ऐतिहासिक रामलीला मैदान होगा।

500 इलेक्ट्रिक बसें होंगी लॉन्च

रविवार को रामलीला मैदान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें 500 नई इलेक्ट्रिक बसों (ई-बसों) को दिल्ली की जनता को समर्पित किया जाएगा। बीजेपी इसे अपनी विकास की तेज रफ्तार दिखाने का बड़ा प्रतीक मान रही है। यह सिलसिला यहीं नहीं रुकेगा, अगले 12 दिनों (20 फरवरी तक) हर दिन कोई न कोई नई योजना, परियोजना या सुविधा जनता के लिए शुरू की जाएगी। इसके बाद 22 फरवरी से बीजेपी फिर से सीधे जनता के बीच जाएगी और अपनी उपलब्धियों के बारे में बताएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में बीजेपी सरकार जनता के समर्थन और वोट की ताकत से बनी है, और इसी वजह से विकास कार्यों में तेजी आई है। उन्होंने यह भी बताया कि मटियाला विधानसभा क्षेत्र में 400 करोड़ रुपये के विकास कार्य शुरू हो रहे हैं, जो जनता के भरोसे से ही संभव हुए हैं।

बीजेपी की अहम बैठक में बना पूरा प्लान

शनिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक हुई, जिसमें सरकार के एक साल को उत्सव और जन-अभियान के रूप में मनाने का रोडमैप तैयार किया गया। इसी बैठक में तय हुआ कि रविवार को रामलीला मैदान में बड़ा कार्यक्रम होगा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 500 ई-बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। पूरी दिल्ली में विकास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें