Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय…..

70 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

परंपराओं और नवाचारों का निरंतर उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय – मुख्यमंत्री साय

भद्रा का साया नहीं, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, रायपुर समेत प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

मैकडॉवेल्स एक्स-सीरीज़ ने ‘एक्स मास्टर्स’ के पहले एडिशन के चैंपियंस का : ऐलान करते हुए महानगरों से बाहर के बारटेंडर्स के लिए ‘वर्ल्ड क्लास’ तक का खोला रास्ता

Jagbhan Yadav

Fri, Jan 2, 2026

टियर 2 और टियर 3 सिटीज़ के टैलेंट को वर्ल्ड क्लास तक पहुँचाने वाला नेशनल बारटेंडिंग प्लेटफॉर्म

इंदौर, जनवरी 2026: मैकडॉवेल्स एक्स-सीरीज़ ने ‘एक्स मास्टर्स’ के पहले एडिशन के विजेताओं की घोषणा की है। ‘एक्स मास्टर्स’ एक नेशनल बारटेंडिंग प्लेटफॉर्म है, जिसे भारत के मेट्रो सिटीज़ से बाहर के उभरते टैलेंट्स को डियाजियो वर्ल्ड क्लास इकोसिस्टम से जोड़ने के लिए बनाया गया है। मैकडॉवेल्स एक्स-सीरीज़ द्वारा निर्मित और डियाजियो बार एकेडमी के सहयोग से संचालित होने वाली इस अनोखी पहल के अंतर्गत लर्निंग, मेंटरशिप और लाइव कॉम्पिटिशन को साथ लाया गया है, जिससे लोकल बार्स के टैलेंट को नेशनल और ग्लोबल स्टेज तक जाने का रास्ता तैयार किया जा सके।

नौ शहरों में आयोजित मल्टी-सिटी चयन प्रक्रिया के बाद, जयपुर के 1932 ट्रेवी से माही राजपूत और इंदौर के एटेलियर वी से करण ढाणेलिया को शीर्ष दो बारटेंडर्स के रूप में चुना गया। अब ये दोनों डियाजियो वर्ल्ड क्लास रीजनल फाइनल्स में प्रतिस्पर्धा करेंगे। उनकी यह जीत टियर 2 और टियर 3 सिटीज़ के बारटेंडर्स के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो यह साबित करती है कि क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल के दम पर भौगोलिक सीमाओं से परे वैश्विक अवसर हासिल किए जा सकते हैं।

‘एक्स मास्टर्स’ के पहले संस्करण में इंदौर, आगरा, भुवनेश्वर, विशाखापट्टनम, जयपुर, उदयपुर, कानपुर, लखनऊ और गुरुग्राम के बारटेंडर्स ने भाग लिया। कॉम्पिटिशन का समापन गुरुग्राम में आयोजित एक लाइव जूरी इवैल्यूएशन के साथ हुआ। फाइनलिस्ट्स का चयन क्रिएटिविटी, टेक्निक, फ्लेवर बैलेंस और स्टोरीटेलिंग जैसे मापदंडों पर किया गया, जो वर्ल्ड क्लास फ्रेमवर्क के प्रमुख अंग हैं।

अपनी जीत पर बात करते हुए माही राजपूत ने कहा, “एक्स मास्टर्स ने मुझे ऐसा प्लेटफॉर्म दिया है, जिसकी मैंने अपने शहर से कभी कल्पना भी नहीं की थी। देशभर के बारटेंडर्स के साथ प्रतिस्पर्धा करना और वर्ल्ड क्लास के सफर में बनाना मेरे लिए बेहद प्रेरणादायक अनुभव रहा है।”

करण ढाणेलिया ने कहा, “इस कॉम्पिटिशन से मुझे अपने बार में रोजमर्रा के कामों से आगे सोचने के लिए प्रेरणा मिली। यहाँ मिले एक्सपोज़र, जानकारी और वर्ल्ड क्लास के सफर पर आगे बढ़ने के अवसर से इस इंडस्ट्री में अपने भविष्य को देखने का मेरा नजरिया पूरी तरह से बदल चुका है।”

मैकडॉवेल्स एक्स-सीरीज़ द्वारा विकसित और डियाजियो बार एकेडमी के सहयोग से शुरू किए गए ‘एक्स मास्टर्स’ को बारटेंडिंग इकोसिस्टम में लंबे समय से चली आ रही उस कमी को दूर करने के लिए बनाया गया है, जहाँ बड़ी मेट्रो सिटीज़ के बाहर के टैलेंट्स को स्ट्रक्चर्ड कॉम्पिटिशन में आगे बढ़ने का बहुत कम अवसर मिलता है। इस प्लेटफॉर्म के अंतर्गत लर्निंग, मेंटरशिप और लाइव इवैल्यूएशन को साथ लाया गया है, जिससे बारटेंडर्स को लोकल स्तर पर पहचान से आगे बढ़कर नेशनल और ग्लोबल स्टेज पर आगे बढने का मार्ग प्रदान करता है।

डियाजियो इंडिया की वाइस प्रेसिडेंट- कस्टमर मार्केटिंग, आंचल कौशल ने कहा, “एक्स मास्टर्स के माध्यम से हमारे बेहतर बारटेंडिंग इकोसिस्टम बनाने की प्रतिबद्धता का पता चलता है। शानदार टैलेंट्स केवल मेट्रोज़ तक सीमित नहीं है। एक्स मास्टर्स जैसे प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से हम ऐसे टैलेंट्स को पहचानने, संवारने और वर्ल्ड क्लास जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर चुनौती पेश करने का अवसर तैयार कर रहे हैं।”

इस कॉम्पिटिशन के सफर में सिटी-लेवल का एंगेजमेंट और ट्रेनिंग सेशन के बाद कंज्यूमर्स पर केंद्रित सर्विस चैलेंज और लाइव रीजनल जूरी राउंड का आयोजन किया गया। फिनाले के साथ शीर्ष दो विजेताओं की घोषणा की गई, जो अब अपने वर्ल्ड क्लास के इस सफर के अगले चरण में प्रवेश करेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें