Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

बोलीं- आदिवासी परंपरा और विरासत को सहेजना जरूरी

DA Arrear, फेडरेशन ने CM और वित्त मंत्री को लिखा पत्र

लव ट्रायंगल के शक में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला हत्या का राज…

NH 53 पर ट्रक में जा घुसी कार, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल, कार के उड़े परखच्चे…

25 अक्टूबर को शाम 7 बजे टीवी पर होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का महा-प्रीमियर"

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: 'हम तैयार हैं'', आम चुनाव को लेकर बोले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार

Jagbhan Yadav

Sat, Feb 17, 2024

नेशनल डेस्कः मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने शनिवार को आम चुनाव को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि संसदीय चुनाव और राज्य विधानसभा चुनाव कराने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं और सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

कुमार ने कहा कि मैं चुनाव आयोग की ओर से और मीडिया के माध्यम से कहना चहता हूं कि हम 2024 के संसदीय चुनाव और उड़ीसा में राज्य विधानसभा चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हमारी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी हैं। सीईसी ने कहा कि मैं आयोग की ओर से आपके (मीडिया) माध्यम से अनुरोध करना चाहता हूं कि ओडिशा के सभी मतदाताओं को आना चाहिए और लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लेना चाहिए।

उम्मीद की जा रही है कि चुनाव आयोग जल्द ही लोकसभा चुनाव 2024 की तारीख की भी घोषणा कर देगा। ओडिशा में इस साल विधानसभा चुनाव होना है, इसलिए लोकसभा चुनाव के साथ ही ओडिशा चुनाव की घोषणा भी हो सकती है। माना जा रहा है कि इस साल अप्रैल और मई के महीने में लोकसभा कराया जा सकता है। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें