Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय…..

70 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

परंपराओं और नवाचारों का निरंतर उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय – मुख्यमंत्री साय

भद्रा का साया नहीं, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, रायपुर समेत प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

प्रेमानंद महाराज की झलक को तरसे भक्त, नहीं पहुंचे बांके बिहारी मंदिर, : प्रेमानंद महाराज की झलक को तरसे भक्त, नहीं पहुंचे बांके बिहारी मंदिर, परिकर ने मांगा स्वास्थ्य लाभ का आशीर्वाद…

Jagbhan Yadav

Tue, Oct 21, 2025

वृंदावन:– दीपावली के पावन अवसर पर जब देशभर के मंदिरों में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा, उसी बीच वृंदावन स्थित ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में एक विशेष दृश्य देखने को मिला। प्रेमानंद महाराज की ओर से उनके परिकर मंदिर पहुंचे और ठाकुर जी की देहरी पर पूजन कर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

हालांकि परंपरानुसार इस दिन प्रेमानंद महाराज को स्वयं ठाकुर जी के समक्ष देहरी पूजन करना था, लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण वे इस बार मंदिर नहीं पहुंच सके। उनकी अनुपस्थिति में उनके प्रमुख परिकर नवल नागरी बाबा, महामाधुरी बाबा और श्यामशरण बाबा सहित अन्य ने मंदिर पहुंचकर प्रेमानंद महाराज की ओर से पूजन-अर्चन और हाजिरी लगाई।

प्रेमानंद महाराज के परिकर ने मंदिर की हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य एवं गोस्वामी सेवायत दिनेश गोस्वामी के सान्निध्य में देहरी पूजन विधिपूर्वक संपन्न किया। इस दौरान परिकर ने ठाकुर जी से प्रेमानंद महाराज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की और संपूर्ण समाज के कल्याण की कामना की। दीपावली के इस शुभ दिन ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए देशभर से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। प्रेमानंद महाराज की अनुपस्थिति से भक्तों में भले ही थोड़ी निराशा दिखी, लेकिन उनके परिकर की उपस्थिति ने श्रद्धा को कायम रखा। मंदिर परिसर में भक्ति, भजन और श्रद्धा का अनुपम संगम देखने को मिला।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें